फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Public relations campaign launched to join the strike

Ambala News: हड़ताल में शामिल होने के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

Tue, 10 Feb 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 10 Feb 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Public relations campaign launched to join the strike
अंबाला सिटी। 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय हड़ताल में केंद्रीय मजदूर संगठन सीटू व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेतृत्व में कर्मचारी भाग लेंगे। इसको लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को जनसंपर्क अभियान के तहत नगर निगम अंबाला शहर, शिक्षा सदन, रोडवेज विभाग का दौरा किया गया। हड़ताल की तैयारियों के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों की नुककड़ सभाओं को सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उप महासचिव संदीप सांगवान, सीटू के राज्य सचिव सतीश सेठी व व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान इंद्र सिंह बधाना ने संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने जनसंपर्क अभियान में कर्मचारियों के बीच हड़ताल के मांग मुद्दों का पर्चा भी वितरित किया। जिसमें सरकार से कर्मचारियों व मजदूरों की सांझी मांगों जैसे सभी कच्चे कर्मचारियों व स्कीम वर्कर्स की सेवाएं नियमित करने, न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये महीना लागू करने, पुरानी पेंशन बहाली व रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए चार लैबर कोड को तुरंत रद कर श्रम कानूनों को बहाल करने की मांग भी की गई है। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के खंड अंबाला प्रधान शंकर पम्मा, खंड सचिव महावीर पाई ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य नेता सेवा राम बोहत सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed