फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Public meeting will not be possible without permission: DC

बिना अनुमति नहीं कर सकेंगे जनसभा : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Public meeting will not be possible without permission: DC
अंबाला सिटी। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ़ शालीन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों का शत-प्रतिशत अनुपालना करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता लग गई है और ये चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक जारी रहेगी। प्रत्याशी को चुनाव प्रचार के तहत जनसभा के लिए अनुमति लेनी होगी। केवल चिन्हित स्थानों पर ही जनसभाएं होंगी। रैली के लिए भी स्थान निर्धारित किए गए हैं। कोई भी प्रत्याशी सरकारी गाड़ी का प्रयोग नहीं करेगा।
विज्ञापन

लाउडस्पीकर के लिए भी अनुमति लेनी होगी। किसी भी तरह का हूटर, सायरन, पटाखे बजाना आचार संहिता की उल्लंघन करना है। जो भी गाड़ी चुनाव प्रचार के लिए प्रयोग में लाई जाएगी, उसकी भी अनुमति लेनी होगी। इससे संबंधित पत्र गाड़ी के आगे और पीछे चस्पा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही किसी भी प्रत्याशी को विज्ञापन संबंधी कार्य के लिए एमसीएमसी कमेटी से संपर्क करना होगा। इसी प्रकार बल्क एसएमएस से संबंधित कार्य के लिए भी एमसीएमसी कमेटी से संपर्क करना होगा। उनके सत्यापन के बाद ही विज्ञापन और बल्क एसएमएस संबंधी कार्य किया जाए।

एमसीएमसी कमेटी भी हर गतिविधि पर नजर रखेगी। चुनाव से संबंधित किसी भी तरह के पोस्टर, पम्फलेट कार्य के लिए प्रिंटिंग प्रेस का नाम, मुद्रक का नाम भी बताना होगा। अनाधिकृत जगह पर यह सामग्री चस्पा नहीं होगी। जिला प्रशासन द्वारा फ्लाइंग स्क्वायड व अन्य टीमें गठित की गई हैं, जोकि हर गतिविधि पर नजर रख रही है। पोलिंग स्टेशन के नजदीक चुनाव प्रचार पर पाबंदी रहेगी। रोड शो के दौरान स्कूल के खुलने और छुट्टी के समय विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed