फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Public cooperation is necessary for cleanliness: Shailaja

सफाई के लिए जनता का सहयोग जरूरी : शैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Public cooperation is necessary for cleanliness: Shailaja
नगर निगम मेयर शैलजा सचदेवा। संवाद
अंबाला सिटी। नगर निगम की नवनियुक्त मेयर शैलजा सचदेवा ने शपथ ग्रहण करने से पहले ही मोर्चा संभाल लिया है। वह शहर में बाजारों में जाकर लोगों से समस्याएं पूछ रही हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिए रोडमैप बनाया जा रहा है। जल्द ही मेयर शैलजा सचदेवा निगम आयुक्त सचिन गुप्ता से मुलाकात करेंगी और शहर में सड़कों, नालों की सफाई और चुनाव से पहले विकास कार्यों को लेकर लगी निविदा के बारे में चर्चा करेंगी।
विज्ञापन

शहर में सड़कों की हालत खराब, नई बनाने के लिए हो चुके दावे
नगर निगम क्षेत्र में कई जगहों पर सड़कों की हालत खराब है। जहां इंटरलॉकिंग टाइल लगी है, वहां भी कई जगहों पर सड़क धंस चुकी है। अभी तक इन सड़कों की हालत को सुधारने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। बारिश में जलभराव से टूटी सड़कों की हालत को भी सुधारा नहीं गया।
विज्ञापन

सेक्टर-9, 10 गुरुद्वारा साहिब चौक से नई अनाज मंडी की तरफ आने वाली सड़क भी टूटी पड़ी है। इस सड़क पर कई गड्ढे हैं। निगम ने यहां पर पैचवर्क भी नहीं किया गया है। इसी तरह घासमंडी क्षेत्र में भी सड़कों की हालत खराब है। यहां भी निगम की ओर से सड़क को बनाने के लिए निविदा लगाई गई थी, अभी तक सड़कें टूटी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण के कारण शहर की सफाई में दिक्कत : मेयर

मेयर शैलजा सचदेवा ने कहा कि शहर में कई जगहों पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं पूछी गई हैं। सबसे ज्यादा समस्या शहर में सफाई व्यवस्था की सामने आई। ज्यादातर जगहों पर देखने में आया है कि लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, इस वजह से नालियों से पानी की निकासी नहीं होती। शहर में सफाई व्यवस्था बनाने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। सबसे पहले हमें पॉलिथीन बंद करना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि शहर में विकास कार्यों की योजना बनाएंगे। जो विकास कार्य शुरू होने हैं, उनको धरातल पर लेकर आएंगे। शहर में नालों की सफाई की निविदा के लिए आयुक्त से मिलकर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही सड़कों की हालत को भी सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed