{"_id":"69066a4356fa207bda09a1e0","slug":"provide-pensioner-life-certificate-ambala-news-c-36-1-amb1002-152310-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पेंशनर जीवन प्रमाण पत्र दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पेंशनर जीवन प्रमाण पत्र दें
Sun, 02 Nov 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। जिला खजाना अधिकारी सुनिता गोस्वामी ने बताया कि राज्य सरकार की हिदायतों के अनुसार जिले के खजाना और उप खजाना कार्यालय के माध्यम से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र नवंबर में देना होगा। शेड्यूल भी जारी किया गया है। इस शेड्यूल के अल्फाबेट अनुसार अक्षर ए से आई नाम वाले पेंशनर 3 से 7 नवंबर, जे से एम नाम वाले पेंशनर 10 से 14 नवंबर, एन से आर नाम वाले पेंशनर 17 से 21 नवंबर, एस से जेड नाम वाले पेंशनर 24 से 28 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं। सभी पेंशनरों को अपना आधार कार्ड, पीपीओ एवं अपना मोबाइल साथ लेकर आना होगा।
विज्ञापन