{"_id":"67b24d9141323bbb4805ecb6","slug":"protest-outside-cabinet-ministers-colony-ambala-news-c-36-1-sknl1003-137746-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कैबिनेट मंत्री की कॉलोनी के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कैबिनेट मंत्री की कॉलोनी के बाहर धरना
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित परिवहन श्रम एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर धरने पर बैठे दुखेड़
अंबाला। दुखेड़ी के लोगों ने एक मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई से नाखुश होकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज की कॉलोनी के बाहर धरना दिया। करीब चार घंटे तक परिजनों और गांव के लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
दरअसल, दुखड़ी में शनिवार को आरोपी ने मोबाइल रिपेयर करने वाले मेकेनिक के साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्द कहे थे। परिजनों का कहना था कि 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं की। इस दौरान मौजूद पुलिस बल ने लोगों को मंत्री से मिलने नहीं दिया। इसके बाद लोग गेट पर ही बैठ गए। चार घंटे बाद पहुंचे धरनास्थल पर पहुंचे डीएसपी रमेश ने लोगों को समझाया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण धरने से उठे और चले गए।
यह था पूरा मामला
थाना पड़ाव पुलिस को दी शिकायत में दुखेड़ी गांव निवासी सोनू ने बताया कि उसकी करधान में मोबाइल रिपेयर की दुकान है। इस दुकान पर दुखेडी निवासी अमित ने मोबाइल रिपेयर करने के लिए दिया था। मोबाइल रिपेयर करने के बाद शनिवार को सोनू रिपेयर के 2000 रुपये लेने के लिए अमित के घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में अमित ने सोनू पर हमला कर घायल कर दिया और घायल करने के बाद उसके साथ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। समस्त लोग रविवार को पहले एसपी से मिलने कार्यालय पहुंचे और फिर शास्त्री कॉलोनी आए थे।
विज्ञापन
वर्जन
मारपीट करने वाले युवक पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंस्पेक्टर धर्मवीर, थाना प्रभारी पड़ाव।