फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   protest of farmers, They brought trolley full of animals decorated with balloons, left new grain market ambala

किसानों का अनोखा विरोध: गुब्बारों से सजाकर लाए पशुओं से भरी ट्राली, बेरिकेडिंग को उखाड़ा

Tue, 12 Dec 2023 01:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 12 Dec 2023 01:48 PM IST
सार

भाकियू शहीद भगत सिंह से जुड़े किसान नेताओं का कहना है कि प्रशासन को बार-बार कहा जा रहा है कि सड़कों और खेतों से बेसहारा पशुओं को हटाएं। यह पशु सड़कों पर लोगों की जान ले रहे हैं साथ ही किसानों की फसलों को भी उजाड़ रहे हैं।

विज्ञापन
protest of farmers, They brought trolley full of animals decorated with balloons, left new grain market ambala
गुब्बारों से सजाई ट्राली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर एक बार फिर से अंबाला में किसान बिफर गए हैं। मंगलवार को किसान भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के बैनर तले पशुओं को लेकर अंबाला शहर की नई अनाज मंडी पहुंच गए। इस दौरान ट्रालियों को गुब्बारों से सजाकर उनमें पशुओं को बैठाकर किसान पहुंचते दिखाई दिए। इसके साथ ही यहां पर किसानों का एकत्रित होना शुरू हो गया है। जिले के विभिन्न हिस्सों से किसान पशुओं को अपने साथ लेकर आ रहे हैं ताकि पशुओं को नई अनाज मंडी में छोड़ा जाए।

विज्ञापन

 

अंबाला शहर की नई अनाज मंडी में पशु छोड़ने पहुंचे किसान, शहर विधायक असीम गोयल के आवास पर पहुंचे। पुलिस की बेरिकेडिंग को किसानों ने उठाकर फेंक दिया। पुलिस की जिप्सी भी हाथों से उठाकर रख दी।

विज्ञापन


यह दूसरी बार है जब किसान पशुओं को सड़कों से पकड़कर अपने साथ प्रशासन के दर पर छोड़ने के लिए लाए हैं। इससे पहले भी एक बार किसानों ने सैकड़ों पशुओं को डीसी कार्यालय के सामने छोड़ा था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में बैठकर बुलाकर पशुओं को गोशालाओं में भिजवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दोबारा से किसान पशुओं को लेकर आए हैं तो प्रशासन ने अधिकारियों की बैठक बुला ली है। इसके साथ ही नई अनाज मंडी में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।


गौरतलब है कि भाकियू शहीद भगत सिंह से जुड़े किसान नेताओं का कहना है कि प्रशासन को बार-बार कहा जा रहा है कि सड़कों और खेतों से बेसहारा पशुओं को हटाएं। यह पशु सड़कों पर लोगों की जान ले रहे हैं साथ ही किसानों की फसलों को भी उजाड़ रहे हैं। अब किसानों ने एक तरफ से पशुओं से भरी ट्रालियां मंडी में खड़ी कर दी हैं तो वहीं दूसरी तरफ विरोध करने के लिए दर बिछाकर बैठ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed