{"_id":"667e00b68e428a62d60e2206","slug":"protest-against-installation-of-transformer-expressed-anger-by-shouting-slogans-ambala-news-c-36-1-amb1003-125261-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध, नारेबाजी कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध, नारेबाजी कर जताया रोष
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के दर्जियां वाला चौक के पास खत्रवाड़ा में ट्रांसफार्मर लगाने पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारियों का स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बिजली निगम के ईस्ट सब डिविजन के एसडीओ वैभव और विरोध की सूचना पर पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। शाम तक यहां ट्रांसफार्मर नहीं लग सका। जिससे क्षेत्र में बिजली भी बाधित रही।
स्थानीय लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की और वापस जाने की मांग की। दरअसल, बीते दिनों यहां ट्रांसफार्मर की तार में आग लग गई थी। आग की लपटों ने सामने वाले घर को भी अपने चपेट में ले लिया था। जिससे घर की टाइल उखड़कर गिर गई थी और गीजर खराब होने के साथ शेड भी जल गया था। दमकल विभाग ने आकर आग पर काबू पाया था। ये ट्रांसफार्मर कई वर्ष से गली में घर के सामने ही लगा है। बिजली निगम कर्मचारी वीरवार को ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पहुंचे थे, मगर ट्रांसफार्मर नहीं लग सका।
ईस्ट सब डिविजन के एसडीओ वैभव कुमार ने बताया कि यहां ट्रांसफार्मर की तारों में आग लग गई थी। इसके बाद क्षेत्र की बिजली को दो ट्राली ट्रांसफार्मर से चलाया जा रहा था। पहले यहां लगा ट्रांसफार्मर 630 केवीए का था, जबकि ट्राली ट्रांसफार्मर 200-200 केवीए के हैं। जिससे यह ट्राली ट्रांसफार्मर क्षेत्र का लोड नहीं ले पा रहे हैं और ओवरलोड होने की वजह से इनके खराब होने का भी खतरा है। वह अपनी टीम के साथ वीरवार को 630 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए लेकर गए थे, मगर स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध किया। शाम तक यहां ट्रांसफार्मर नहीं लग सका था। स्थानीय लोगों ने तीन से चार जगह उनको ट्रांसफार्मर लगाने के लिए दिखाई थी, वहां दूसरे लोग विरोध कर रहे हैं। ट्राली ट्रांसफार्मर से लोगों की बिजली काट दी गई है, क्योंकि ट्राली ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। इनकी क्षमता कम हैं। इससे हादसा होने का खतरा भी रहता है। इसके अलावा कहीं और ट्राली ट्रांसफार्मर की जरूरत पड़ती है तो निगम को भी समस्या का सामनाउ करना पड़ेगा।