फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Property tax id verified even on holiday

Ambala News: छुट्टी के दिन भी संपत्ति कर आईडी सत्यापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Property tax id verified even on holiday
नगर निगम संयुक्त आयुक्त अदिति।
अंबाला सिटी। नगर निगम कर्मचारियों ने रविवार छुट्टी के दिन भी संपत्ति कर आईडी को सत्यापित किया। हर वार्ड में टीम घर-घर पहुंच रही है। वहीं, नगर निगम में भी कुछ लोग अपनी संपत्ति कर आईडी को सत्यापित कराने के लिए पहुंचे। सुबह से शाम तक निगम कर्मचारी लोगों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

निगम ने आईडी सत्यापित करने के लिए शनिवार और रविवार को शिविर लगाए थे। दरअसल, शहर में कुल 1 लाख 23 हजार 260 संपत्ति कर आईडी है। इन आईडी में अप्रैल माह तक करीब 21 हजार 479 आईडी ही सत्यापित हो पाई थी। अब बची 1 लाख 1781 आईडी को शत-प्रतिशत सत्यापित करने के लिए निगम फिर से तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

कोट्स
उनका घर तीनों भाईयों के नाम हैं। जब निगम कर्मचारी घर संपत्ति कर आईडी सत्यापित करने के लिए आए तो पता चला कि कभी संपत्ति कर एक भाई के नाम आ जाता है तो कभी तीनों के नाम। निगम में पहुंचकर उन्होंने आईडी को सत्यापित करवाया और तीनों के नाम को चढ़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपिंद्र सिंह, बलदेव नगर निवासी।
20 टीमों का गठन कर वार्डों में घर-घर भेजा जा रहा
संपत्ति धारकों द्वारा https://ulbhryndc.org पोर्टल पर लॉगइन करके अपनी संपत्ति के डाटा का स्वयं सत्यापन यानि सेल्फ सर्टिफिकेशन किया जाना है। जिसके लिए नगर निगम अंबाला द्वारा 20 टीमों का गठन कर वार्डों में घर-घर भेजा जा रहा है। संपत्ति के स्वयं सत्यापन के पश्चात संपत्ति धारक की संपत्ति को कोई अन्य व्यक्ति देख नहीं पाएगा और न ही कोई छेड़छाड़ कर पाएगा। संपत्ति कर के संबंध में दी जाने वाली छूट का लाभ भी केवल उन्हीं संपत्ति धारकों को मिलेगा। जिन्होंने अपनी संपत्ति का स्वयं सत्यापन किया हुआ है। संपत्ति कर आईडी को स्व-प्रमाणित करने से वित्त वर्ष 2024-25 के संपत्ति कर पर 10 प्रतिशत छूट का लाभ लिया जा सकता है।

वर्जन
सभी वार्ड में संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करने के लिए टीम का गठन किया गया है। कर्मचारी घर-घर जाकर आईडी सत्यापित कर रहे हैं। रविवार को भी कर्मचारी घर-घर पहुंचे और आईडी को सत्यापित किया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
अदिति, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed