फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Property ID not mentioned in complaint, investigating officer looking for it

स्कूल जमीन को बेचने का मामला : शिकायत में संपत्ति आईडी का नहीं मिला जिक्र, तलाश रहे जांच अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Property ID not mentioned in complaint, investigating officer looking for it
अंबाला सिटी। श्री आत्मानंद जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से बेची जमीन की शिकायत नगर निगम संयुक्त आयुक्त अदिति के पास पहुंच गई है।
विज्ञापन

सोमवार से उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि उनके पास स्कूल जमीन की प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायत पहुंची हैं, उसमें प्रॉपर्टी आईडी का जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अलग-अलग स्तर पर प्रॉपर्टी आईडी के लिए जांच करा रहे हैं। जांच में पता लगाया जाएगा कि जिन आईडी की बात की जा रही है, वह कौन सी आईडी हैं और किस दस्तावेज के आधार पर बनाई गई हैं।
इसके बाद ही जांच किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी। वहीं जांच में यह देखा जाएगा कि जिन आईडी की बात की जा रही है, वह किस आधार पर बनाई गई और वह आईडी कहां की हैं। इनके दस्तावेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

यह था जमीन बिक्री का मामला
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से श्री आत्मानंद जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 6600 गज जमीन की बिक्री पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि इस जमीन को बेचने के लिए नियमों का पालन नहीं किया गया। इस प्रकार की शहर में चर्चा चल ही रही थी कि दो शिकायतकर्ताओं ने नगर निगम में जमीन की प्रॉपर्टी आईडी बनाने का आरोप लगा दिया। आरोप है कि यह जगह अनअप्रूव्ड थी जिसे अप्रूव्ड दिखाकर इसकी आईडी बनाई गई। यह परिवर्तन नगर निगम ने किया है या स्कूल के किसी व्यक्ति ने किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए कराया है जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। वहीं, दूसरी तरफ जमीन की बिक्री को लेकर श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के प्रधान राजेंद्र कुमार जैन भी भूमि बेचने की प्रक्रिया को तत्काल रोकने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed