{"_id":"67e701a4c65d3546100886a5","slug":"promising-people-are-busy-preparing-for-the-third-phase-of-buniyaad-ambala-news-c-18-knl1008-611845-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बुनियाद तीसरे चरण की तैयारी में जुटे होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बुनियाद तीसरे चरण की तैयारी में जुटे होनहार
विज्ञापन
करनाल। मिशन बुनियाद के तीसरे चरण की परीक्षा और ओरिएंटेशन की तैयारी में कर्ण नगरी के विद्यार्थी जुटे हुए हैं। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार करनाल जिले में आठ अप्रैल को तीसरे चरण की परीक्षा होगी, जिसमें दूसरे चरण में सफल हुए कुल 279 होनहार विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। योजना के तहत इस चरण को पास करने वाले विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विदित रहे कि 11 फरवरी को दूसरे चरण का परीक्षा परिणाम जारी हुआ था। दूसरे चरण के परिणाम में बेटियों ने ही सफलता के झंडे गाड़े थे। पास हुए विद्यार्थियों में 52.5 प्रतिशत बेटियां हैं। ऐसे में निशुल्क कोचिंग पाने में बेटों के मुकाबले ज्यादा बेटियों का चयन होना लगभग तय माना जा रहा है। जिले से दूसरे चरण में 968 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
इनमें से 279 विद्यार्थी ही सफल हो पाए हैं। इनमें 146 लड़कियां तो 133 लड़के हैं। ये विद्यार्थी अब तीसरे चरण में हिस्सा लेंगे। नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा के अनुसार, बुनियाद योजना के तहत कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले परीक्षार्थी चयनित होने पर दो साल के निशुल्क एनटीएसई, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना व कक्षा 10वीं तक की प्रतियोगिताओं के लिए निशुल्क तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
विकल्प फाउंडेशन की ओर से विशेष शिक्षक इन विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे। करनाल में पांच केंद्र संचालित हैं। चयनित विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन सामग्री वर्दी यातायात सुविधाएं इत्यादि का प्रबंध विभाग की ओर से किया जाएगा। नोडल अधिकारी वर्मा के मुताबिक बुनियाद के तीसरे चरण के लिए करनाल में परीक्षा आठ अप्रैल को होगी। दूसरे चरण में सफल 279 विद्यार्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में 26 मार्च से लेकर 17 अप्रैल तक तीसरे चरण की गतिविधियां होंगी।
बॉक्स
दूसरे चरण में सफल विद्यार्थी
खंड
कुल लड़कियां लड़के
करनाल
56
31
25
असंध
54
27
27
नीलोखेड़ी
50
31
19
घरौंडा
43
20
23
इंद्री
38
20
18
निसिंग
38
17
21