फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Program news.. 980 people benefited from the check-up camp.

Ambala News: कार्यक्रम का समाचार.. जांच शिविर में 980 लोगों ने उठाया लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Program news.. 980 people benefited from the check-up camp.
सेवा संकल्प ​शिविर में स्टॉल पर दौरा करते मंत्री अनिल विज। प्रवक्ता
अंबाला। रंगिया मंडी। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को आंबेडकर धर्मशाला में निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री विज ने चिकित्सा स्टॉलों का अवलोकन किया और डॉक्टरों से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। कुल 980 लोगों ने इस निशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान अनिल विज ने संयोजक ललता प्रसाद और सह-संयोजक शशि लोंगिया को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए गए ''सेवा संकल्प अभियान'' का हिस्सा था। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक आयोजित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed