{"_id":"68e16b595009b079d40dd0c4","slug":"professor-ramandeep-singh-received-the-best-counselor-award-ambala-news-c-36-1-amb1001-150878-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्रोफेसर रमनदीप सिंह को मिला बेस्ट काउंसलर अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्रोफेसर रमनदीप सिंह को मिला बेस्ट काउंसलर अवार्ड
Sun, 05 Oct 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
अंबाला के पंजोखरा साहिब स्थित कॉलेज के प्रोफेसर व स्वयं सेवक। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पंजोखरा साहिब स्थित श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज के यूथ रेड क्रॉस स्वयंसेवक ने वृंदावन (उत्तर प्रदेश ) में आयोजित पांच दिवसीय अंतर जिला युवा रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। इस दौरान स्वयं सेवकों को रक्तदान आपदा प्रबंधन और समुदाय स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य के 15 कॉलेज से 125 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
यूथ रेड क्रॉस काउंसलर प्रो. रमनदीप सिंह ने बताया कि शिविर में स्वयं सेवकों को काफी कुछ सीखने को मिला। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। शिविर में प्रो. रमनदीप सिंह को बेस्ट काउंसलर के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुखदेव सिंह ने वाईआरसी काउंसलर और सभी स्वयंसेवकों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।