{"_id":"67f8268dd99c68b97a0727e3","slug":"procession-taken-out-with-great-pomp-on-the-birth-anniversary-of-lord-mahavir-ambala-news-c-36-1-sknl1003-140663-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भगवान महावीर के जन्मकल्याणक पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भगवान महावीर के जन्मकल्याणक पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
अंबाला। श्री दिगंबर जैन सभा अंबाला छावनी के तत्वावधान में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के दूसरे दिन सबसे पहले सुबह साढे़ पांच बजे एसएस जैन सभा व श्री दिगंबर जैन सभा के संयुक्त प्रयास से प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया। इसके बाद श्री दिगंबर जैन मंदिर गुड़ बाजार से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस इस शोभायात्रा में दो ऊंट, घोड़े, बग्गी शामिल रहे। इसके अलावा झांकियाें ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
वहीं मध्यप्रदेश, सूरत, जबलपुर से आए सुप्रसिद्ध बैंड ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। यह शोभायात्रा मुख्य बाजारों अनाज मंडी, निकल्सन रोड, दाल बाजार, सब्जी मंडी, टिंबर मार्केट, हलवाई बाजार सदर बाजार से गुजरी लोगों ने इसका स्वागत किया। इसके बाद यह शोभायात्रा वापस मंदिर में संपन्न हुई।
विज्ञापन
इसके बाद श्रीजी का अभिषेक व शांति धारा की गई। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष अशोक जैन, राजकुमार जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक जैन, कोषाध्यक्ष विकास जैन, सीनियर मैनेजर पारस जैन, नीरज जैन, राहुल जैन, डॉ. राजीव जैन, अंकित जैन आदि माैजूद रहे। संवाद