{"_id":"6123ff948ebc3e79f552871b","slug":"problems-will-be-heard-in-electricity-corporation-offices-every-thursday-from-10-to-2-pm-ambala-news-knl80861233","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम कार्यालयों में हर गुरुवार 10 से 2 बजे तक सुनी जाएंगी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम कार्यालयों में हर गुरुवार 10 से 2 बजे तक सुनी जाएंगी समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल और मीटर से संबंधित समस्याओं के लिए अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिजली निगम द्वारा ‘अपने बिल को जानें’ योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रत्येक गुरुवार को संबंधित क्षेत्र का प्रत्येक एसडीओ अपने कार्यालय में उपस्थित रहेगा और बिजली बिल, मीटर, कनेक्शन विवाद और टैरिफ आदि के संबंध में उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुनते हुए उसे दूर करने का काम करेगा। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अंबाला सर्कल के अधीक्षण अभियंता बीके बरनवाल ने बताया कि प्राप्त शिकायतों का यथा संभव मौके पर ही निवारण किया जाएगा। निर्धारित दिन एसडीओ सभी लंबित बिल और मीटर से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करेंगे और एचईआरसी द्वारा निर्धारित समय सीमा के साथ सभी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करेंगे।
हर शनिवार को लगेगा ग्राम स्तरीय दरबार
प्रत्येक शनिवार को उपखंड क्षेत्राधिकार में ग्राम स्तरीय दरबार एसडीओ (ओपी) द्वारा प्रात: 10 से 1 बजे तक आयोजित करने के लिए निर्धारित किया गया है। एसडीओ, जेई, सीए, लेजर क्लर्क, उपभोक्ता लिपिक आदि की अनुमंडल टीम को अपने साथ लेकर बिजली बिल, मीटर, कनेक्शन विवाद, टैरिफ आदि से संबंधित शिकायतों का निवारण होगा। असाधारण मामलों में यदि एसडीओ मौजूद नहीं है तो वरिष्ठतम जेई गांव में दरबार लगाएगा। अंचल स्तर पर ग्राम दरबार लगेगा जिसमें वे स्वयं उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनने का काम करेंगे।