फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Problem in net, MRI and city scan report received after two hours

Ambala News: नेट में दिक्कत, दो घंटे बाद मिली एमआरआई और सिटी स्कैन रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Problem in net, MRI and city scan report received after two hours
छावनी नागरिक अस्पताल में एमआरआई व सिटी स्कैन की रिपोर्ट बारे पता करते हुए मरीज व तीमारदार
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में सिटी स्कैन और एमआरआई सेंटर में इंटरनेट की धीमी रफ्तार ने मरीजों के मर्ज को बढ़ा दिया। मरीज स्कैन कराने के दो दिन बाद सुबह ही रिपोर्ट लेने के लिए पहुंच गए थे, लेकिन यहां पता लगा कि इंटरनेट ही नहीं चल रहा।
विज्ञापन

ऐसे में अलग-अलग ओपीडी में रिपोर्ट दिखाकर अपना उपचार शुरू कराने के लिए उन्हें करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। एमआरआई व सिटी स्कैन के कमरे के बाहर पहले ही स्कैन करवाने वालों की भीड़ लगी थी और ऊपर से रिपोर्ट लेने वाले मरीज जमा हो गए। स्थिति यह बन गई कि कुर्सियों तक की कमी हो गई। मजबूरन मरीजों को फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, मरीजों के लिए परेशानी इस लिए ज्यादा हो गई कि रिपोर्ट के बाद कार्ड के रजिस्ट्रेशन व ओपीडी के बाहर लाइन में लगकर अधिकतर समय खराब हो गया और फिर दूसरे टेस्टों के लिए उनके पास समय नहीं बचा। आखिर में कुछ हताश होकर लौट गए तो कुछ ने अपना उपचार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज बोले- घंटों करना पड़ा इंतजार

रिपोर्ट लेने के लिए आए मरीजों के तीमारदार मुकेश, अनिल, सोनिया, रजनी, अंजलि ने बताया कि पहले ही दो दिन पहले स्कैन करवाया था और अब जाकर रिपोर्ट मिली। उसके लिए भी सुबह से आकर बैठे हैं। पहले तो इंटरनेट बंद होने के कारण रुकना पड़ा और फिर रिपोर्ट मिलने के बाद ओपीडी में दिखाने के बाद दूसरे टेस्ट करवाने गए तो उसका समय पूरा हो गया था। ऐसे में दोबारा आना पड़ेगा।
वर्जन

सीटी स्कैन व एमआरआई की रिपोर्ट देरी से मिलने का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। इस कक्ष में अधिक भीड़ है तो व्यवस्था बनाई जाएगी।
डॉ. राकेश सहल, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed