फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Private school operators' mega protest rally today

Ambala News: निजी स्कूल संचालकों की महाआक्रोश रैली आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Private school operators' mega protest rally today
अंबाला सिटी। प्रदेश भर में चल रहे निजी स्कूल संचालकों को आने वाली अधिकतम और उन समस्याओं का हल करने के लिए निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने कहा कि 10 अगस्त शनिवार को अंबाला शहर नई अनाज मंडी में शिक्षक महाआक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश भर से निजी स्कूल संचालक और स्टाफ भागीदारी करेगा, ताकि सरकार तक निजी स्कूलों को आने वाली समस्याएं व परेशानियां की आवाज पहुंचाई जा सकें। डॉ. कुलभूषण शर्मा ने दावा किया कि अंबाला शहर में होने वाली इस रैली में प्रदेश भर से करीब दस हजार निजी स्कूल संचालक और शिक्षक भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन

निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रदेश भर के निजी स्कूल संचालकों से बात करने के बाद सामने आया है की करीब 40 प्रॉब्लम से निजी स्कूल संचालक परेशान है। इन परेशानियों को लेकर लगातार सरकार से इन्हें दूर करने की मांग की जाती रही है लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। कुलभूषण शर्मा ने कहा कि शिक्षकों और निजी स्कूल संचालकों को कमजोर समझने की सरकार गलती ना करें। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकतर मांगे शिक्षा मंत्री और परिवहन मंत्री से हैं। प्रदेश भर से शिक्षक इस रैली में पहुंच रहे हैं और सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो जो भी रणनीति बनेगी उसके अनुसार आगे संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं मांंगें

अपनी समस्याओं की जानकारी देते हुए कुलभूषण शर्मा ने बताया कि प्राइवेट स्कूल लगभग पिछले दस वर्षों से सरकार द्वारा अनुमोदित 134ए के तहत वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहे है ओर सरकार कि तरफ सभी स्कूलों कि खरबों रुपए की राशि बकाया हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब लोगों को रिहायशी प्लाट, बुजुर्गों को तीन रुपए पेंशन दे सकती है तो हरियाणा के भावी भविष्य को निखारने के लिए दिल्ली की तर्ज पर 2700 रुपए प्रतिमाह क्यों नहीं दे सकती। डॉ. कुलभूषण शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्कूल संचालकों से वादा किया था कि स्कूलों को बिना किसी शर्त एक प्वाइंट अपग्रेड किया जाएगा, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी वादा पूरा नही किया गया। इसके साथ कई मांगे हैं जिसको लेकर यह रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed