Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Private hospital operators will not be able to take more than Rs 2100 for CT scan

सीटी स्कैन के 2100 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकेंगे निजी अस्पताल संचालक, रेट किए तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Private hospital operators will not be able to take more than Rs 2100 for CT scan
छाती का सीटी स्कैन करवाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब जिले में कोई भी प्राइवेट अस्पताल संचालक किसी भी व्यक्ति से छाती के सीटी स्कैन के 2100 रुपये से ज्यादा नहीं वसूल सकेगा। अब तक जिले में निजी अस्पताल संचालकों की मनमर्जी चल रही थी। चेस्ट सीटी स्कैन के नाम पर जिले में 5 हजार रुपये तक वसूले जा रहे थे। ज्यादातर संचालक 4 हजार से लेकर 4500 रुपये ले रहे थे लेकिन नामी अस्पताल 5 हजार रुपये भी वसूल रहे थे।
विज्ञापन

हालात यह थे कि चैरिटेबल संस्थाएं तक 2800 से लेकर 3200 रुपये तक लोगों से ले रहे थे। दरअसल कोविड में मरीज की छाती में इंफेक्शन जांच के लिए सीटी स्कैन करवाया जाता है। इसीलिए रोजाना जिले में औसतन 150 लोगों के सीटी स्कैन छाती के होते हैं। इनमें से करीब 100 सीटी स्कैन प्राइवेट अस्पतालों में ही हो रहे थे। इसी का फायदा यह संचालक उठा रहे थे। टीम अमर उजाला ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए मंगलवार के संस्करण में इसे प्रमुखता से उजागर किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने सभी अस्पतालों के लिए 2100 रुपये का रेट निर्धारित कर दिया है। इससे ज्यादा रेट वसूली करने वालों पर विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा। बता दें कि शहर जिला नागरिक अस्पताल में छाती के सीटी स्कैन के 1230 और छावनी नागरिक अस्पताल में 1900 रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed