फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Prisoner returned to jail from court appearance and heroin found from prisoner

कोर्ट में पेशी से जेल में लौटे कैदी और बंदी से मिली हेरोइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Prisoner returned to jail from court appearance and heroin found from prisoner
अंबाला। सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान कैदी व एक बंदी से 15.78 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों चंडीगढ़-पंचकूला कोर्ट में पेशी भुगत कर सेंट्रल जेल अंबाला पहुंचे थे। नई दिल्ली के नांगलोई निवासी कैदी चन्नप्रीत उर्फ चन्नी की पगड़ी से 8.96 ग्राम और विराट नगर नेपाल निवासी बंदी शिबू के अंडर वियर से 6.82 ग्राम हरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ बलदेव नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कैदी चन्नप्रीत उर्फ चन्नी पुत्र हरविंद्र पाल के खिलाफ पुलिस थानों में 21 मुकदमे दर्ज हैं। कई मामलों में चन्नप्रीत उर्फ चन्नी अंबाला सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है। गत दिवस चन्नी की चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी थी। पेशी से वापसी के दौरान डियोढ़ी में वार्डर जय भगवान ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान कैदी के सिर पर बंधी पगड़ी से 8.96 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं, शिबू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत महिला पुलिस थाना पंचकूला में केस दर्ज है। हवालाती को भी पंचकूला कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गए थे। यहां से वापसी के बाद वार्डर बलविंदर सिंह द्वारा तलाशी लेने पर शिबू के अंडरवियर से 6.82 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जेल उप अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार की शिकायत पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed