फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Principals will purchase lab materials in government senior and high schools

Ambala News: राजकीय वरिष्ठ और उच्च विद्यालयों में लैब सामग्री खरीदेंगे प्रधानाचार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Principals will purchase lab materials in government senior and high schools
जिला ​शिक्षा सदन।
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और राजकीय उच्च विद्यालयों में प्रधानाचार्य विज्ञान लैब संबंधित सामग्री खरीद सकेंगे। शिक्षा विभाग ने अपनी जरूरत के अनुसार लैब का सामान खरीदने के लिए स्कूलों के प्रधानाचार्य को बजट भेज दिया है।
विज्ञापन

जिले में 94 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और 61 उच्च विद्यालय चल रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जहां विज्ञान संकाय चल रहा है, वहां प्रति स्कूल 40 हजार और सभी राजकीय उच्च विद्यालयों में 20 हजार का बजट दिया गया। बता दें कि ज्यादातर स्कूलों में विज्ञान लैब से जुड़े सामान की कमी है। ऐसे में विभाग ने सभी स्कूलों को यह बजट दिया है ताकि स्कूल प्रधानाचार्य विद्यार्थियों की पढ़ाई के अनुसार विज्ञान सामग्री खरीद सकें। विद्यार्थी किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रेक्टिकल करके भी पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

विभाग ने स्कूलों से विज्ञान लैब की डिमांड भी मांगी
इसी तरह शिक्षा विभाग ने जिन राजकीय स्कूलों में 9वीं से 12वीं में विज्ञान संकाय चल रहा है। उन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों से विज्ञान लैब को लेकर डिमांड भी मांगी है। इन स्कूलों से यह डिमांड आने के बाद विज्ञान लैब दी जाएंगी और विभाग की तरफ से उन स्कूलों में लैब सामग्री भेजी जाएगी। अभी भी कई स्कूल ऐसे हैं, जहां विज्ञान संकाय से जुड़ी लैब नहीं है और वहां विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कत आती है। इन स्कूलों में विभाग लैब देने की तैयारी कर रहा है। हालांकि कई ऐसे भी स्कूल हैं, जहां विज्ञान लैब तो बनाई गई हैं, मगर उनका इस्तेमाल न के बराबर ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में विज्ञान संकाय चल रहा है, वहां प्रति स्कूल 40 हजार का बजट विभाग की तरफ से भेजा गया है। इन स्कूलों में प्रधानाचार्य अपनी जरूरत के अनुसार विज्ञान लैब सामग्री खरीद सकेंगे। इसी तरह सभी राजकीय उच्च विद्यालयों को 20 हजार रुपये प्रति स्कूल मिलेंगे। इसके अलावा स्कूलों से विज्ञान लैब को लेकर भी डिमांड मांगी गई है। इन लैब में सामान विभाग की तरफ से भेजा जाएगा।
पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed