फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Prime Minister Modi can give the gift of Martyr's Memorial on Haryana Day.

Ambala News: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा दिवस पर दे सकते हैं शहीद स्मारक की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi can give the gift of Martyr's Memorial on Haryana Day.
अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्मित शहीद स्मारक। सोशल मीडिया
संभावित एक नवंबर की तारीख मिली, 700 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है शहीद स्मारक तैयार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। छावनी में 700 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शहीद स्मारक अब उद्घाटन के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा दिवस पर इस स्मारक का उद्घाटन कर सकते हैं। स्थानीय अधिकारियों को संभावित एक नवंबर की तारीख मिली है। यह स्मारक 1857 की क्रांति के अनसुने नायकों को समर्पित है। इतिहासकारों के अनुसार, 1857 का स्वतंत्रता संग्राम मेरठ से कुछ घंटे पहले 9 मई 1857 को अंबाला में शुरू हुआ था। यह स्मारक देश की आजादी की लड़ाई की कहानियों को जीवंत करेगा।
वर्चुअल रियलिटी तकनीक लोगों को आजादी के समय में ले जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक से जानकारी ली जा रही है। स्थानीय स्तर पर भी अधिकारियों ने अपने स्तर से प्रबंधन शुरू कर दिया है। शहीद स्मारक परियोजना के निदेशक कुलदीप सैनी ने बताया कि एक नवंबर की संभावित तारीख मिली है। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां की जा रही हैं। जैसे ही आधिकारिक तारीख फाइनल होगी, सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन

स्मारक की प्रमुख विशेषताएं
यह स्मारक 20 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल पर कुल 22 गैलरियां हैं। इन गैलरियों में अंग्रेजों के आगमन और क्रांति के कारणों को दर्शाया गया है। अंबाला की घटनाओं और हरियाणा के प्रतिरोध को भी यहां प्रदर्शित किया गया है। आगंतुक यहां भारत को सोने की चिड़िया कहे जाने से लेकर यूरोपीय लोगों के आगमन तक का इतिहास देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतिहास और बलिदान का प्रदर्शन
प्राचीन सभ्यता, धर्म और कुरुक्षेत्र के महत्व को भी स्मारक में प्रदर्शित किया गया है। स्मारक में एक 200 वर्ष पुराना बूढ़ा बरगद वृक्ष भी है। इसकी छत्रछाया में क्रांतिकारियों ने 1857 के संग्राम की योजना बनाई थी। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस स्मारक की परिकल्पना की थी। उनका उद्देश्य देश के गौरवशाली इतिहास और बलिदान को दुनिया को दिखाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed