फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   President Draupadi Murmu's visit to Ambala on 18th postponed

Ambala News: अंबाला में 18 को होने वाला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
President Draupadi Murmu's visit to Ambala on 18th postponed
अंबाला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अंबाला में पहली बार 18 अक्तूबर को होने वाला दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है। द्रौपदी मुर्मू वायु सेना के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाली थीं। हालांकि इस दौरे के टलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जल्द ही दौरे की नई तिथि तय की जाएगी। उधर, राष्ट्रपति के आगमन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी थी। सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाकर उपायुक्त अंबाला अजय सिंह तोमर ने भी दिशा निर्देश दिए थे, साथ ही सेना व वायु सेना की तरफ से भी तैयारी की जा रही थी। इतना ही नहीं दौरे के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त भी किए जा रहे थे। इस दौरे के स्थगित होने के कारण सभी तैयारी रोक दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed