फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Preparations underway for raid on accused of drug smuggling

Ambala News: नशा तस्करी के आरोपी के लिए दबिश की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway for raid on accused of drug smuggling
अंबाला। राजकीय रेलवे पुलिस के सीआईए सैल से भागे चरस तस्कर मंडी निवासी नरेंद्र को उसकी मां सोमवार को जीआरपी के समक्ष पेश नहीं कर पाई। दिन भर इंतजार करने के बाद भी न तो हिमाचल पुलिस से संपर्क हो पाया और न ही मां से।
विज्ञापन

इसलिए अब जीआरपी खुद हिमाचल में जाकर दबिश देगी और परिजनों की धरपकड़ करेगी, जिससे कि आरोपी खुद पेश हो सके। दरअसल हिमाचल पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ने के लिए जीआरपी ने सहयोग मांगा था। जीआरपी को जानकारी मिली थी कि भगोड़े आरोपी को खुद उसकी मां सोमवार को थाने में पेश करेगी। लेकिन वो पेश नहीं हुई। वहीं अब एसपी रेलवे द्वारा दी गई 45 दिन की मोहलत भी 10 दिन बाद खत्म हो जाएगी। ऐसे में पांच नामजद सीआईए कर्मचारियों की मुश्किलें भी बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

यह था मामला



मामला 11 नवंबर का है। मुखबिर ने सीआईए को सूचना दी थी कि परिसर में बैठा व्यक्ति चरस बेचने का धंधा करता है जोकि हिमाचल से चरस लेकर गोवा, मुंबई आदि शहरों में सप्लाई करता है। इसके बाद रेलवे परिसर में पहुंंचकर आरोपी नरेंद्र को काबू किया गया। आरोपी की जेब से मिले मोबाइल में रेलवे का एक जरनल टिकट भी मिला था जोकि अंबाला छावनी से मडगांव तक था। जब उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो एक सफेद पॉलीथिन मे काले रंग का पदार्थ बरामद हुआ जोकि 400 ग्राम चरस थी। लेकिन 12 नवंबर को कोर्ट में पेश होने से पहले ही आरोपी सीआईए कर्मचारी को चकमा देकर फरार हो गया था और लाख कोशिशों के बाद भी वो पकड़ में नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed