फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Preparations start for sub-division level Republic Day celebrations

Ambala News: उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Preparations start for sub-division level Republic Day celebrations
अंबाला। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह इस बार एसडी कॉलेज के मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। तैयारियों को लेकर वीरवार को एसडीएम विनेश कुमार ने अधिकारियों की बैठक ली और जिम्मेदारियां सौंपी। एसडीएम ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने बताया कि समारोह की फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को होगी। बैठक में एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, जन स्वास्थ्य विभाग को पेयजल और नगर परिषद को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पुलिस को यातायात व सुरक्षा और रोडवेज को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों के लिए बसों का प्रबंध करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें ताकि समारोह भव्य हो। इस मौके पर तहसीलदार प्रियंका, डीएसपी रमेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed