{"_id":"6ac7fe0f6cb0b3966d06e59a","slug":"preparations-for-the-zonal-youth-festival-intensify-team-numbers-allotted-to-colleges-ambala-news-c-36-1-amb1001-170889-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जोनल यूथ फेस्टिवल की तैयारियां तेज, कॉलेजों को आवंटित हुए टीम नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जोनल यूथ फेस्टिवल की तैयारियां तेज, कॉलेजों को आवंटित हुए टीम नंबर
विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में बैठक के दौरान मौजूद शिक्षक व अन्य कॉलेज से आए प्रभारी। प्रवक्
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में आयोजित होने वाले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 49वें जोनल यूथ फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर विभिन्न महाविद्यालयों के कॉन्टिन्जेंट इंचार्ज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक पर्यवेक्षक डॉ. हरविंदर राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न कॉलेजों से आए प्रभारियों को युवा महोत्सव के नियमों, समयबद्धता और प्रतियोगिता स्थल पर रिपोर्टिंग से जुड़ी औपचारिकताओं की जानकारी दी। डॉ. राणा ने स्पष्ट किया कि सभी प्रतिभागी महाविद्यालय विश्वविद्यालय द्वारा तय मानकों का पालन करें, ताकि प्रतियोगिताएं अनुशासित और सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
-- -- --
पारदर्शी प्रक्रिया से निकले ड्रॉ
कार्यक्रम के दौरान सभी कॉन्टिन्जेंट इंचार्ज की मौजूदगी में ड्रॉ निकाले गए। इसके आधार पर भाग लेने वाले कॉलेजों को टीम नंबर आवंटित किए गए। डॉ. हरविंदर राणा ने कहा कि युवा महोत्सव छात्रों को संगीत, नृत्य, रंगमंच, साहित्यिक और ललित कलाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है, इसलिए सभी कॉलेज आयोजन की गरिमा बनाए रखें।