फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Preparations for the state level Teej program are complete, women from other districts will participate

Ambala News: राज्य स्तरीय तीज कार्यक्रम की तैयारी पूरी, दूसरे जिलों की महिलाएं होंगी शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the state level Teej program are complete, women from other districts will participate
सिटी नई अनाज मंडी में राज्य स्तरीय तीज कार्यक्रम के लिए सजाया गया पंडाल। संवाद
अंबाला सिटी। राज्यस्तरीय तीज कार्यक्रम के लिए अंबाला सिटी की नई अनाज मंडी में पंडाल तैयार कर दिया है। गुरुग्राम से आए टैंट हाउस ने यह हैंगर पंडाल तैयार किया है। अंबाला में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार करवाया जा रहा है। कार्यक्रम के पंडाल को चार हिस्सों में बांटा गया है जिसमें शेड नंबर एक से लेकर शेड दो को जोड़ा गया है। पंडाल को सजाने के लिए इसमें तिरंगा थीम की चुनरी और रंग बिरंगी छतरियां और पतंग भी लगाई गई है। इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार महिलाएं शामिल होंगी, जिसमें अंबाला की चार हजार महिलाओं सहित अन्य जिलों की भी महिलाएं आएंगी।
विज्ञापन



महिलाओं के लिए लगाए 70 झूले
तीज कार्यक्रम के लिए पंडाल में झूले भी लगाए गए हैं। जिन पर महिलाएं व बच्चे झूला लेकर अपना शगुन करेंगे। यहां पर गुरुग्राम से आए कारीगरों ने यह 70 झूले लगाए हैं, इसके साथ ही पंडाल में विभिन्न विभागों के करीब 60 स्टॉल भी लगेंगे, जिनमें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, वहीं गर्मी को देखते हुए 200 से अधिक कूलर और पंखे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन



कुरुक्षेत्र से मंगवाए मोबाइल शौचालय
अंबाला नगर निगम के शौचालयों की दयनीय स्थिति को देखते हुए प्रशासन को कुरुक्षेत्र के थानेसर से शौचालय मंगवाए हैं, इसके साथ ही बराड़ा नगर पालिका के शौचालय भी नई अनाज मंडी में स्थापित किए गए हैं। अंबाला सिटी नगर निगम के शौचालय राम बाग ग्राउंड के सामने बरसाती पानी की मार झेल रहे हैं। इस कारण जगह-जगह टूटे हुए हैं, जो शौचालय में आने वालों के लिए खतरा बन सकता है, इसके साथ ही इनकी टंकियों में पानी की भी व्यवस्था नहीं हैं। मगर इसके बाद भी इन शौचालयों को यहां पर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed