फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Preparations for HCS and NEET exams intensify.

Ambala News: एचसीएस और नीट परीक्षा की तैयारियां तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Preparations for HCS and NEET exams intensify.
अंबाला सिटी। आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 26 अप्रैल को होने वाली एचसीएस एवं एलाईड सर्विसिज की प्रारंभिक परीक्षा और मई में प्रस्तावित नीट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि जिला इन परीक्षाओं के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। एचसीएस परीक्षा के लिए जिले में कुल 31 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 13 केंद्र अंबाला छावनी में और 18 केंद्र अंबाला शहर में स्थित हैं। इस परीक्षा में लगभग 8,712 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। वहीं नीट की परीक्षा 3 मई को होगी। नीट परीक्षा के लिए भी जिले में सात परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन




नोडल अधिकारी लगाए

परीक्षा के लिए प्रशासन ने नोडल अधिकारियों और जिला समन्वयक की नियुक्ति कर दी है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्रों पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, परीक्षार्थियों के लिए पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का पुख्ता प्रबंध रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से भी केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात अधीक्षकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed