फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Preparation to provide relief in summer, corporation will change the wire

Ambala News: गर्मी में राहत देने की तैयारी, तार बदलेगा निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Preparation to provide relief in summer, corporation will change the wire
शहर के फीडर एरिया में बदली जा रही पुरानी व कमजोर बिजली तारें।
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। फरवरी माह में धूप निकलने से तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। बिजली खपत भी बढ़ गई है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिजली निगम ने शहर के 30 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को गर्मी में राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है।
निगम छह फीडर की कमजोर और पुराने तार बदलेगा। कई जगहों पर यह कार्य शुरू भी हो गया है। इन फीडर की लाइन पर 80 एमएम की कमजोर और पुरानी तार को बदलकर 100 एमएम की मोटी तार डाले जाएंगे। इन तारों के डलने से शहर में बिजली सुचारू रूप से चलेगी। गर्मी में फीडर ओवरलोड होने पर भी उपभोक्ताओं को बिजली कट से परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। अब इन फीडर पर बीच-बीच में पुरानी तार डली हुई है। इन तारों को ही बदला जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, जैसे ही गर्मी बढ़नी शुरू होती है तो शहर में बिजली खपत भी बढ़ जाती है। जिससे फीडर ओवरलोड हो जाते हैं और सेक्टर व कॉलोनियों में लगे ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड हो जाते हैं। ऐसे में कमजोर व पुरानी तार टूटने से बिजली कट लगते हैं। गर्मी में यह दिक्कत न आए, इसलिए 66 केवी से फीडरों तक लाइन बदलने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन फीडरों से बदले जाएंगे कमजोर और पुराने तार
सिटी फॉर फीडर : सौंडा से कांवला तक 5 किलोमीटर की दूरी तय कर जाता है। इससे सौंडा, सेक्टर-10, कांवला में सप्लाई होती है।
अर्बन एस्टेट फीडर : सेक्टर-8 व 10 समेत अन्य कॉलोनियों में 6 किलोमीटर की दूरी तय कर सप्लाई जाती है।
मोती नगर फीडर : शहर के रेलवे रोड तक विभिन्न कॉलोनियों को कवर करते हुए 5 किलोमीटर की दूरी तय करता है।
जंडली फीडर : जंडली में पहले एक फीडर चल रहा है। अब यहां एक और फीडर चलेगा। जिससे जंडली और कांवला क्षेत्र में गर्मी के सीजन में राहत मिलेगी। यह 2.50 किलोमीटर की दूरी तय करता है।
कोतवाली फीडर : यह फीडर कपड़ा मार्केट में भी सप्लाई देता है। यह लायलपुर बस्ती से 6 किलोमीटर की दूरी सप्लाई करता है।
देवी नगर फीडर : यह फीडर ग्रामीण क्षेत्र में सप्लाई करता है। जिससे गांवों में बिजली की सप्लाई दुरुस्त होगी।

अंबाला सर्कल में 3.50 लाख से ज्यादा उपभोक्ता
जिले में अंबाला शहर, अंबाला छावनी व नारायणगढ़ डिविजन है। अंबाला शहर डिविजन में एक लाख से ज्यादा उपभोक्ता है। सिटी फॉर फीडर, अर्बन एस्टेट फीडर, मोती नगर, लायलपुर बस्ती, जंडली, कोतवाली फीडर यह शहर के मुख्य फीडर है। इन फीडर से सेक्टर और कॉलोनियों में बिजली सप्लाई होती है। इनमें सेक्टर-9, 10, जंडली, कपड़ा मार्केट, रेलवे रोड समेत अन्य कई कॉलोनियां शामिल है। कपड़ा मार्केट में भी तारों के पुराने जाल से परेशानी रहती है। इन जगहों पर पुरानी तारों को बदलने का कार्य शुरू किया जा रहा है।


वर्जन
शहर के इन मुख्य फीडरों की कमजोर और पुरानी तारों को बदला जाएगा। पुराने तार बदलने से गर्मी में इन क्षेत्रों में फीडर ओवरलोड होने की वजह से बिजली सप्लाई बाधित नहीं होगी। उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली मिल सकेगी। कई जगहों पर तार बदलने के लिए कार्य भी शुरू हो गया है।
सुखबीर सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम अंबाला शहर डिविजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed