{"_id":"66284dc6853e1bb60a0cb758","slug":"preparation-to-hand-over-drinking-water-and-sewer-of-sectors-to-public-health-department-ambala-news-c-36-1-amb1003-122020-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेक्टरों के पेयजल और सीवर जनस्वास्थ्य विभाग को देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेक्टरों के पेयजल और सीवर जनस्वास्थ्य विभाग को देने की तैयारी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टरों में पीने के पानी और सीवरेज की व्यवस्था जनस्वास्थ्य विभाग को सौंपी जा सकती है। अभी इस व्यवस्था को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) देख रहा है।
अप्रैल माह में इस व्यवस्था को एचएसवीपी से जनस्वास्थ्य विभाग को देने के लिए पत्र भी जारी हुआ था, मगर अभी तक एचएसवीपी ही इस व्यवस्था को देख रहा है। शहर की बात करें तो शहर में सेक्टर-1, 7, 8, 9, 10 बने हुए हैं। यह सेक्टर काफी पुराने हैं। सेक्टरों में करीब 6 हजार से ज्यादा पीने के पानी के कनेक्शन हैं।
शहर में रोजाना 54 मिलियन लीटर पानी की खपत
शहर में उपभोक्ता रोजाना करीब 54 मिलियन लीटर पानी की खपत करते हैं। शहर में जनस्वास्थ्य विभाग नहरी व ट्यूबवेल से पीने के पानी की सप्लाई करता है। शहर में 44 हजार कनेक्शन हैं। एचएसवीपी की बात करें तो सेक्टरों के लिए अलग का टैंक सेक्टर-10 स्टेडियम के पास बना हुआ है। वहीं, सेक्टरों की स्ट्रीट लाइट, सड़क, बरसाती पानी की निकासी नगर निगम देख रहा है। एचएसवीपी के पास पीने के पानी व सीवरेज व्यवस्था ही बची है।
विज्ञापन
वर्जन
बीते दिनों जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से इस संबंध में बैठक हुई थी। अभी विभाग की ओर से जनस्वास्थ्य विभाग को पीने के पानी व सीवरेज देने के निर्देश उनके पास नहीं आए हैं। विभाग के निर्देश आने पर ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
योगेश्वर, एक्सईएन, एचएसवीपी।
वर्जन
सेक्टरों में पीने के पानी और सीवरेज व्यवस्था को अभी एचएसवीपी ही देख रहा है। जैसे ही आगामी निर्देश होंगे तो सेक्टरों में विभाग यह व्यवस्था देखेगा।
जतिंद्र सिंह, एसडीई, जनस्वास्थ्य विभाग।