फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pregnant women were made aware through skits and posters outside the maternity ward.

Ambala News: प्रसूति विभाग के बाहर नाटक व पोस्टरों के जरिये गर्भवतियों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women were made aware through skits and posters outside the maternity ward.
कैंट के नागरिक अस्पताल में नाटक के जरिये गर्भवती महिलाओं व स्टाफ को किया जागरूक: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल के प्रसूति विभाग के बाहर सोमवार को स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल देखने को मिली। महर्षि मार्कंडेश्वर एमएम अस्पताल एवं इंस्टीट्यूट मुलाना की टीम और नर्सिंग छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अस्पताल पहुंचीं गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। आमतौर पर अस्पतालों में मरीजों को दवाओं से उपचार और परामर्श दिया जाता है, लेकिन एमएम अस्पताल की टीम ने रचनात्मक तरीका अपनाते हुए नाटक व पोस्टरों का सहारा लिया।

-----
शिशु की देखभाल व नियमित जांच के साथ साफ-सफाई बारे बताया

मेडिकल व नर्सिंग छात्रों ने अभिनय के जरिये महिलाओं को बताया कि गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद खान-पान, साफ-सफाई, नियमित जांच और शिशु की देखभाल में क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। प्रसूति विभाग के बाहर मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने इस नाटक को काफी सराहा। संस्थान की प्रिंसिपल डॉ. ज्योति सरीन, वाइस प्रिंसिपल डॉ. विनय कुमारी के दिशा-निर्देशन में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें एचओडी एवं एसोसिएट प्रो. सिमरजीत कौर, नर्सिंग ट्यूटर मिस रमनजीत कौर और क्लीनिकल व इवेंट इनचार्ज मिस मोनिका शर्मा की देखरेख में छात्रों ने नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुति दी। इस मौके पर पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल, नर्सिंग ऑफिसर महक व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed