{"_id":"61804efe35e4ec052949e267","slug":"pregnant-married-woman-accuses-in-laws-of-dowry-harassment-ambala-news-knl88435623","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती विवाहिता ने ससुराल पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती विवाहिता ने ससुराल पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन
टंगैल गांव की रहने वाली युवती ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में महिला ने एक लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक अंबाला को सौंपी है। मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मीनू रानी निवासी टंगैल ने बताया कि उसकी शादी अजय कुमार निवासी अंबाला छावनी के साथ 26 अक्तूबर 2020 को हिंदू रीति रिवाजों के साथ हुई थी। इसमें उसके पिता ने ससुराल पक्ष की इच्छा अनुसार खर्च किया व दहेज का सामान भी दिया, लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल पक्ष में पति अजय, सास अमरजीत कौर, ननद पूजा, कृष्णा, हरदीप, जेठ सोनू, जेठानी बीना रानी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे व दहेज में मोटरसाइकिल न देने का ताना देने लगे। शिकायत के अनुसार युवती के समझाने के बावजूद आरोपियों ने मायके से तीन लाख रुपये लाने को कहा। आरोप है कि 26 जून 2021 को आरोपियों ने युवती से मारपीट की व उसे तीन लाख के लिए उसके पिता को फोन करने को कहा। युवती ने मजबूर होकर अपने पिता को सारी बात बताई। युवती के माता-पिता ससुराल पहुंचे, लेकिन ससुराल पक्ष ने उनके सामने युवती को पीटा व घर से बाहर निकाल दिया। युवती तभी से अपने मायके में रह रही हैै। शिकायत के अनुसार युवती सात महीने की गर्भवती है।
--------------------------