फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   preetpal's sucide case

मामा के पहुंचने पर हुआ प्रीतपाल के शव का पोस्टमार्टम, पुलिस पहरे में अंतिम संस्कार

Wed, 24 Jul 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
preetpal's sucide case
नारायणगढ़। 24 वर्षीय प्रीतपाल सिंह के शव का पोस्टमार्टम उसके मामा के आने पर मंगलवार को हुआ। इसके बाद दादका और नानका परिवार में प्रीतपाल के संस्कार को लेकर गहमागहमी बनी रही। दोनों परिवार अदालत में पहुंच गए थे। इसके बाद आपसी सहमति पर मामा गुरबच्चन सिंह ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर नारायणगढ़ में चौथे दिन पुलिस कस्टडी में प्रीतपाल का संस्कार किया। वहीं नानका परिवार ने पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी की।
विज्ञापन

प्रीतम कौर पत्नी अजीत सिंह निवासी जनसूई ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि प्रीतपाल सिंह के पिता सुखविंद्र सिंह मूल रूप से पंजोडी गांव के रहने वाले हैं। वह वार्ड 11 में एक कोठी बनाकर वहां अपने दो लड़कों व पत्नी के साथ रहता था। प्रीतपाल सिंह की माता की मौत के बाद सुखविंद्र सिंह ने दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि सौतेली मां की नजर सुखविंद्र सिंह की जायदाद पर थी। इसको लेकर सौतेली मां बिंदर कौर, ताया सुखदेव सिंह और ताई रेनू प्रीतपाल सिंह को प्रताड़ित करते थे। इनसे तंग आकर 20 जुलाई को प्रीतपाल ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उसने वीडियो बनाकर मामा को भेजा था।
विज्ञापन

सोमवार को फ्रांस से पहुंचा था पिता
सोमवार को सुखविंद्र सिंह फ्रांस से आया और अपने रिश्तेदारों के साथ बेटे प्रीतपाल सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए थाना प्रभारी और डीएसपी से गुहार लगाई थी। इस पर पुलिस ने यही कहा कि मामा के आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस पर दादका परिवार ने शव का संस्कार करने के लिए एक अपील नारायणगढ़ अदालत में डाली। वहीं नानका परिवार ने भी शव का संस्कार के लिए अदालत पहुंचे। मंगलवार को गुजरात में सेना में तैनात मामा गुरबच्चन सिंह के आने पर प्रीतपाल सिंह के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया गया। मंगलवार को दोनों पक्षों की अदालत में अपील थी, लेकिन दोनों ने सहमति जताते हुए प्रीतपाल के शव का नारायणगढ़ में संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीतपाल आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके मामा गुरबच्चन सिंह के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया। शव के संस्कार के लिए अदालत दोनों तरफ के परिवार का केस लगा हुआ था। बाद में दोनों परिवार वालों ने आपसी सहमति जता कर एक कॉपी अदालत व पुलिस को दी। शव को पुलिस के साथ नारायणगढ़ वार्ड न.11 में लाया गया, जहां पर उसका संस्कार किया गया।
- अरविंद, थाना प्रभारी, नारायणगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed