फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pre-selection coaching for the post of Goods Train Manager from 23rd

Ambala News: गुड्स ट्रेन मैनेजर पद के लिए प्री-सिलेक्शन कोचिंग 23 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Pre-selection coaching for the post of Goods Train Manager from 23rd
अंबाला छावनी ​स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय। रेलवे
अंबाला। रेलवे के अंबाला मंडल में पदोन्नति की राह देख रहे रेल कर्मियों को राहत प्रदान की है। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय द्वारा गुड्स ट्रेन मैनेजर (लेवल-05, ग्रेड पे 2800) के पदों पर 60 प्रतिशत पदोन्नति कोटे के तहत प्री-सिलेक्शन कोचिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस प्रशिक्षण का पहला बैच आगामी 23 मार्च से शुरू होकर 16 अप्रैल 2026 तक चलेगा।
विज्ञापन



दो केंद्रों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण

वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कोचिंग के लिए दो प्रमुख केंद्र बनाए गए हैं। पहले बैच में कुल 73 कर्मचारियों को नामित किया गया है। सहारनपुर में विभागीय अधिकारी की देखरेख में 37 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार दूसरा बठिंडा में 36 कर्मचारियों की कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन




अनुपस्थिति पर होगी सख्त कार्रवाई

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि चयनित कर्मचारियों को कक्षाओं में नियमित और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि कोई कर्मचारी बिना ठोस कारण के अनुपस्थित पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिन कोचिंग बंद रहेगी। मंडल कार्यालय ने यह भी साफ किया है कि यदि कोई नामित कर्मचारी इस प्री-सिलेक्शन कोचिंग में शामिल नहीं होना चाहता, तो उसे समय रहते अपने संबंधित इंचार्ज के माध्यम से लिखित में अस्वीकृति पत्र कार्यालय को भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन विभागों के कर्मचारी होंगे शामिल

कोचिंग के सफल संचालन के लिए सीनियर डीपीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे लोको, कमर्शियल और आरई प्रोजेक्ट में कार्यरत नामित कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए स्पेयर करें ताकि वे समय पर अपनी क्लास ज्वाइन कर सकें।



रेल कर्मचारियों की पदोन्नति से पहले प्री-सिलेक्शन कोचिंग 23 मार्च से आरंभ होगी। यह परीक्षा सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है। इसकी जानकारी संबंधित विभागों को दे दी गई है।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed