फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pre-monsoon has arrived, waiting for tender

Ambala News: प्री-मानसून ने दी दस्तक, टेंडर का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Pre-monsoon has arrived, waiting for tender
अंबाला। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून को प्री मानसून की दस्तक हो सकती है लेकिन शहर के मुख्य नालों की बात करें तो अभी तक वह गंदगी से अटे पड़े हैं। एक तरफ सिटी में जहां नालों की सफाई को लेकर विपक्ष के साथ-साथ पक्ष भी विरोध में उतर आया है।
विज्ञापन

यहां तक कि भाजपा के मनोनीत पार्षद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नगर निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं अंबाला कैंट में भी नालों की स्थिति बद से बदतर है। अभी तक नगर परिषद की ओर से नालों की सफाई का टेंडर नहीं किया गया हैं। अमर उजाला की टीम ने रविवार को अंबाला कैंट के मुख्य नालों का निरीक्षण किया तो कोई जलखुंभी से अटा पड़ा था तो किसी में कूड़े के ढेर थे।
विज्ञापन

मुख्य बाजारों और गली-मोहल्लों के मुख्य नालों की भी यही स्थिति थी। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने बताया कि मानसून के सीजन में भी अधिकारियों को नालों की सफाई ध्यान में आती है लेकिन अक्सर कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो नंबर - 45
छह माह से बिगड़े पड़े हालात
कर्मजीत ने बताया कि वह बाजीगर कॉलोनी का निवासी है और छह महीने हो गए है, लेकिन काॅलोनी में अभी तक सफाई नही हुई और गंदगी से उनका नाला अटा पड़ा है। मानसून से पहले ही नालों की साफ-सफाई हो जानी चाहिए। आखिरी समय में ही अधिकारी नालों की सुध लेते हैं।

फोटो नंबर - 46
जलखुंभी से अटा पड़ा नाला
सोनू ने बताया कि वह ई- रिक्शा चलाता है दलीपगढ़ में जो नया नाला बना है यह नाला जलखुंभी से अटा पड़ा है। इस ओर कोई सफाई कर्मचारी ध्यान नहीं देता। अधिकारियों को समय-समय पर नालों का निरीक्षण करना चाहिए।

वर्जन

नालों की सफाई को लेकर निविदा जारी की गई थी। इसमें चार ठेकेदारों ने रूचि दिखाई है। सोमवार को इसका आकलन किया जाएगा और नियमों को पूरा करने वाले एक ठेकेदार को निविदा जारी कर दी जाएगी जिससे बारिश से पहले अंबाला छावनी के नालों की सफाई हो सके ताकि किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा न हो।
जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed