फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Prakash Parv of Shri Guru Gobind Singh Ji today, CM Manohar Lal reached Lakhnore Sahib in Ambala

Ambala: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व आज, सीएम मनोहर लाल ने लखनौर साहिब पहुंचकर शबद सुनाया

Wed, 17 Jan 2024 02:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 17 Jan 2024 02:36 PM IST
सार

अंबाला के मानव चौक से करीब 12 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का ननिहाल है। यहां श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता गुजरी से जुड़ी कई निशानियां सहेजकर रखी गई हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी लखनौर साहिब अपने ननिहाल में बचपन में हॉकी खेलते थे।

विज्ञापन
Prakash Parv of Shri Guru Gobind Singh Ji today, CM Manohar Lal reached Lakhnore Sahib in Ambala
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह के ननिहाल लखनौर साहिब गांव में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर पहुंचे। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को गुरुद्वारा समिति सदस्यों ने सम्मानित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने माइक पर गुरु गोबिंद सिंह जी का शबद भी सुनाया।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह व उनके परिवार ने कुर्बानियां दी है। यह देश और दुनिया के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गया है। इसके उपरांत उन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता गुजरी जी की निशानियां भी देखी। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में एक सवाल कि राहुल गांधी ने 22 जनवरी को भाजपा का दिवस करार दिया है, इसलिए कांग्रेस अयोध्या नहीं जा रही, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जो दिवस होते है सारे ही भाजपा के दिवस है, भाजपा का ही साल है, भाजपा का युग है। आने वाले समय मे भी भाजपा आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला में गुरु साहिब से जुड़े कई ऐतिहासिक गुरुद्वारे हैं। लखनौर साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का ननिहाल है। यहां गुरु गोबिंद सिंह जी ने हॉकी (तब इस खेल को खुदो खुंडी कहते थे) खेली और कई चमत्कार भी दिखाए। इनसे से जुड़ी ऐतिहासिक निशानियां आज भी अंबाला शहर के गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब व आसपास के गुरुद्वारों में मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed