{"_id":"652859495e80eced3d0d6138","slug":"pothole-on-shahabad-ladwa-road-took-womans-life-innocent-child-narrowly-escaped-ambala-news-c-36-1-sknl1017-12060-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शाहाबाद-लाडवा रोड पर गड्ढे ने ले ली महिला की जान, बाल-बाल बची मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शाहाबाद-लाडवा रोड पर गड्ढे ने ले ली महिला की जान, बाल-बाल बची मासूम
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शाहाबाद से लाडवा रोड के बीच गड्ढे ने बाइक सवार महिला की जान ले ली, जबकि उसकी गोद में दो साल की मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई। हादसे के समय महिला का भाई बाइक चला रहा था। तभी सड़क पर गड्ढे में बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला सड़क पर जा गिरी। मृतक महिला की पहचान राजपुरा पिलानी गांव निवासी रोजी-31 के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची शाहाबाद पुलिस ने अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, गत दिवस रोजी-31 राजपुरा से बहन के घर रहने के लिए शाहाबाद गई थी। शुक्रवार को राजपुरा से रोजी का भाई उसे लेने शाहाबाद गया था। लौटते समय लाडवा रोड पर गड्ढे में बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बाइक तो संभल गई, लेकिन महिला बच्चे के साथ सड़क पर जा गिरी। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई। खून से लथपथ हालत में उसे उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि महिला के पति की दो साल पहले ही सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इससे पहले माता-पिता की भी महज दो साल के अंतराल में मौत हो गई थी। उस पर दो साल की बच्ची सहित तीन छोटे भाइयों का भी जिम्मा था।-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जानकारी के अनुसार, गत दिवस रोजी-31 राजपुरा से बहन के घर रहने के लिए शाहाबाद गई थी। शुक्रवार को राजपुरा से रोजी का भाई उसे लेने शाहाबाद गया था। लौटते समय लाडवा रोड पर गड्ढे में बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बाइक तो संभल गई, लेकिन महिला बच्चे के साथ सड़क पर जा गिरी। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई। खून से लथपथ हालत में उसे उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि महिला के पति की दो साल पहले ही सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इससे पहले माता-पिता की भी महज दो साल के अंतराल में मौत हो गई थी। उस पर दो साल की बच्ची सहित तीन छोटे भाइयों का भी जिम्मा था।
विज्ञापन