{"_id":"66df867aa1f77ad63a034e34","slug":"potato-puri-and-halwa-are-being-offered-to-bappa-ambala-news-c-36-1-sknl1003-129358-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आलू, पूरी और हलवा का लग रहा बप्पा को भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आलू, पूरी और हलवा का लग रहा बप्पा को भोग
विज्ञापन
अंबाला। गणेश महोत्सव के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने मंदिरों, पंडालों और घरों में गणपति बप्पा की अलग अलग तरह से पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने कहीं आलू, पूरी, कद्दू , हलवा , दही भल्ले, तो कहीं लड्डू ,मोदक और मीठे पान का भोग लगाया। इसके अलावा अलग अलग स्थानों पर भजन कीर्तन किए गए। तो कहीं पर श्रद्धालुओं को गणेश पुराण कथा सुनाई गई।
दही भल्ले का लगाया भोग
छावनी के कच्चा बाजार स्थित पप्पू पतंग वाला चौक पर अंबाला कैंट के राजा, सबका श्री गणेश जी मित्र मंडल द्वारा गणेश चतुर्थी महोत्सव के तीसरे दिन पंडित अजेय नारायण भारद्वाज ने बताया कि सोमवार की सुबह सबसे पहले बप्पा की आरती की गई। इसके बाद बप्पा को आलू, पूरी, कद्दू और हलवे का भोग लगाया गया। इसके बाद शाम को महिला कीर्तन मंडल की ओर से गणपति बप्पा के भजन कीर्तन किया गया। इसके बाद शाम को बप्पा की पूजा अर्चना कर आरती की गई। आरती के दौरान गणपति बप्पा को दही और भल्ले का भोग लगाया।
गणेश पुराण की कथा सुनाकर लगाया भोग
छावनी के हिल राेड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी पंडित प्रवेश उनियाल ने बताया कि सोमवार की सुबह आठ बजे से लेकर नौ बजे तक पंचांग पूजा और गणेश जी की पूजा की गई। इसके शाम पांच बजे से लेकर साढे छह बजे तक पंडित बुद्धि वल्लभ ने श्रद्धालुओं को गणेश पुराण कथा की सुनाई गई। इस दौरान कथा में गणेश जी की लीलाओं का वर्णन किया। कथा के अंत में गणपति महाराज की आरती की गई, आरती के बाद बप्पा को मोदक लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
विज्ञापन
सभा ने किया बप्पा के भजनों का गुणगान
छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में जय श्री गणेश मंडल द्वारा गणपति महोत्सव के तीसरे दिन सुबह गणपति महाराज की आरती की गई। इसके बाद बप्पा को लड्डू का भोग लगाया गया। प्रधान महेंद्र कुमार रेखी ने बताया कि शाम साढे़ चार बजे से लेकर साढे़ सात बजे तक नीरज एंड पार्टी व स्त्री सभा की ओर से गणेश जी के भजनों का गुणगान किया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके बाद गणेश जी की आरती की गई। आरती के बाद लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को बांटा।
तीसरे दिन राजा को लगाया लड्डू का भोग
छावनी के दयाल बाग में शिव गणेश मित्र मंडल द्वारा दयाल बाग के राजा का 12वां गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान तीसरे दिन सोमवार की सुबह बप्पा की आरती कर लड्डू का भोग लगाया। इसके बाद शाम को भजन कीर्तन कर गणेश महाराज की आरती के साथ लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
बप्पा को लगाया मीठे पान का भोग
अंबाला के कोतवाली बाजार में श्री सिद्धी विनायक सेवा सोसायटी की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के तीसरे दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा की गई। इस दौरान पूजा के बाद मीठे पान का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। सोसायटी के सदस्य विजय अग्रवाल ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से गणेश महोत्सव मनाते आ रहे हैं।