{"_id":"689a8bfa194c21e9500e9b16","slug":"portal-will-open-from-today-for-new-registration-in-government-iti-ambala-news-c-36-1-amb1003-147644-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राजकीय आईटीआई में नए पंजीकरण के लिए आज से खुलेगा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राजकीय आईटीआई में नए पंजीकरण के लिए आज से खुलेगा पोर्टल
Tue, 12 Aug 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 12 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
शहर के राजकीय आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करते हुए अभ्यर्थी। संस्थान
अंबाला सिटी। जिले की राजकीय आईटीआई में मंगलवार सुबह से दाखिले शुरू होंगे। यह दाखिले ऑन द स्पॉट किए जाएंगे। संस्थानों में दोपहर तक आवेदन फार्म लिए जाएंगे। आवेदन फार्म आने के बाद मौके पर ही मेरिट बनाकर दाखिला किया जाएगा। सोमवार को भी दाखिले किए गए। यह दाखिले 22 अगस्त तक लगातार चलेंगे। जिले की राजकीय आईटीआई में पांचवें राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद भी बची सीट पर दाखिला किया जाएगा।
शहर राजकीय आईटीआई के प्रवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि संस्थान की कुल 1188 सीट में से 604 सीट को भरा जा चुका है, जबकि 584 खाली सीट पर दाखिला किया जाएगा। वहीं 22 अगस्त तक रोजाना नए आवेदन के लिए पंजीकरण लिए जाएंगे और 12 से 22 अगस्त तक रैंक ऑन द स्पॉट जारी होगा। ऑन द स्पॉट दाखिला आईटीआई स्तर पर मेरिट के आधार पर किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापित होने के बाद 12 से 22 अगस्त तक फीस भरी जाएगी।
पांच ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद भी सीट खाली
राजकीय आईटीआई संस्थानों में पांच ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद भी सभी सीट नहीं भर पाई हैं। कई संस्थानों में अभी आधी से ज्यादा सीट खाली पड़ी है। इस बार मुख्य ट्रेड फीडर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिष्ठ जैसे ब्रांच में ज्यादातर सीट भर गई हैं। दाखिले को लेकर पहले दिन बारिश के कारण ज्यादा रुझान नहीं दिखा। 12 अगस्त से दाखिले के लिए आवेदन बढ़ने की संभावना है।