फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Portal remained closed in Tehsil, people's work stuck

Ambala News: तहसील में बंद रहा पोर्टल, अटके लोगों के काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Portal remained closed in Tehsil, people's work stuck
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित तहसील में वेब हेलरिस पोर्टल के बंद होने व धीमी गति से चलने के कारण लोगों को रजिस्ट्री करवाने, जमाबंदी और फर्द निकलवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग सुबह से शाम तक अपने अपने काम करवाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। तहसील में सारा दिन लाेगों की भीड़ लगी रही। काउंटर पर लोग खडे़ नजर आए। वहीं शाम छह बजे लोग तहसील में रजिस्ट्री से संबंधित काम निपटाया गया।
विज्ञापन


वीरवार की सुबह जैसे ही लोग छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित तहसील में अपने अपने काम करवाने पहुंचे तो वेब हेलरिस पोर्टल के धीमी गति से चलने और बार बार बंद होने के कारण धीरे-धीरे लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। लोगों को फर्द निकलवाने और रजिस्ट्री करवाने के लिए जमाबंदी के लिए दोपहर बाद तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

कुछ लोगों को रजिस्ट्री के लिए गवाही देनी थी। वह भी सुबह से शाम तक इंतजार करते नजर आए। कुछ किसान तो खेतों में अपने काम छोड़कर रजिस्ट्री करवाने पहुंचे थे। वह भी इंतजार करते रहे। दोपहर बाद जैसे ही पोर्टल चला तो अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों के काम करने शुरू कर दिए और अधिकतर लोगों के काम निपटाए। तहसील में शाम छह बजे तक 27 रजिस्ट्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक घंटे से कर रहा है इंतजार

सपहेड़ा निवासी कर्म सिंह ने बताया कि उसे फर्द लेनी है, इसके लिए वह तहसील में आया था लेकिन यहां पर आकर पता चला कि इंटरनेट बंद है अब उसे एक घंटा हो गया है। इंतजार करते हुए।



बंद मिला पोर्टल
कोट कछुआ निवासी जय सिंह ने बताया पहले वह अंबाला सिटी तहसील में फर्द लेने गया था, जहां पर उसे बताया गया कि छावनी की तहसील से फर्द मिलेगी। इसके बाद जब वह छावनी तहसील में पहुंचा तो यहां पर पोर्टल बंद है। उसका सारा दिन तहसील में लग गया।



घंटों रहा परेशान

शाहपुर निवासी रविंद्र वह किसान है और अपनी खेती छोड़कर 12 बजे तहसील में फर्द निकलवाने आया था, लेकिन चार बजे चुके है और पोर्टल बंद हैं ऐसे में फर्द भी नहीं मिली और खेत में काम भी नहीं कर सका



गवाही देने घंटों बैठा रहा

माजरी निवासी रंधीर ने बताया कि उसके साथी ने रजिस्ट्री करवानी है इसके लिए उसे गवाही देने के लिए बुलाया गया था। वह सुबह दस बजे से तहसील में आया हुआ है और साढे़ तीन बज चुके हैं। लेकिन साइट बंद होने के कारण अभी तक इंतजार ही कर रहा है।



नहीं हुई रजिस्ट्री

पंजोखरा निवासी बलविंद्र ने बताया कि वह किसान है उसे अपने खेत की रजिस्ट्री करवानी है, इसके लिए वह छावनी की तहसील में आया है, लेकिन दोपहर हो गई है और अभी तक उसकी रजिस्ट्री नहीं हुई।



जमाबंदी के लिए हुई परेशानी

सलारहेड़ी निवासी मेहर सिंह ने बताया कि उसे जमाबंदी लेनी थी। एक घंटा हो गया है उसे काउंटर पर खडे़ हुए। जब भी पूछो तो कर्मचारी यही कहते हैं कि थोड़ी देर में साइट चलेगी। उसे बहुत ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी।




वेब हेलरिस पोर्टल बंद होने व धीमी गति से चलने के कारण काम बार बार प्रभावित हो रहा था। दोपहर बाद जैसे ही पोर्टल चला तो शाम छह बजे हमने रजिस्ट्री से संबंधित काम को निपटाया और वीरवार को 27 रजिस्ट्री की गई।

- यशवंत, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed