फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Politics in the city heated up when the corporation commissioner did not stand up to honor the MLA

Ambala News: विधायक के सम्मान में निगम आयुक्त के खड़ा न होने पर गर्माई शहर की राजनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Politics in the city heated up when the corporation commissioner did not stand up to honor the MLA
अंबाला सिटी। शहर विधायक निर्मल सिंह के पहुंचने पर नगर निगम आयुक्त द्वारा सम्मान न देने पर शहर की राजनीति गर्मा गई है। विधायक के समर्थकों ने वीरवार को प्रेसवार्ता कर इसका विरोध जाहिर किया। उन्होंने कहा कि विधायक का दर्जा मुख्य सचिव से भी ऊपर है। ऐसे में नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता को शहर विधायक का सम्मान करना चाहिए था।
विज्ञापन

दरअसल बुधवार को विधायक निर्मल सिंह शहर विधानसभा के कार्यों काे लेकर नगर निगम आयुक्त से मिलने गए थे। बताया जाता है कि इसी दौरान नगर निगम आयुक्त अपनी कुर्सी से खड़े नहीं हुए और बैठे-बैठे ही हाथ मिलाने लगे। इसकी फोटो वीरवार को जब सार्वजनिक हुई तो विधायक के समर्थकों ने रोष जाहिर कर दिया। स्थानीय नेता विनोद धीमान ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने निगम कमिश्नर के इस व्यवहार की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निगम कमिश्नर का रवैया गलत था। उनको पहले तो विधायक निर्मल सिंह का कार्यालय में पहुंचने पर ही स्वागत करना चाहिए था। उन्होंने अपनी कुर्सी से खड़ा होना भी ठीक नहीं समझा। एक विधायक का प्रोटोकॉल चीफ सेक्रेटरी हरियाणा से भी ऊपर होता है। उन्होंने कहा की यह पहला मामला नहीं है जब चुने हुए नुमाइंदो के साथ नगर निगम कमिश्नर ने ठीक व्यवहार नहीं किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मेयर शैलजा सचदेवा को बैठने तक की जगह नहीं दी थी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलजार सिंह, पूर्व पार्षद धर्मपाल चढ्ढा, दविंदर बजाज, अशोक वर्मा, वेद बक्शी, कुलदीप सिंह गुल्लू, रोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed