फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   political

39 प्रत्याशी बचे अब चुनावी समर में, 22 के नामांकन पाए हुए रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
political
चारों विधानसभा क्षेत्रों के तहत नोमिनेशन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त हुए नामांकन पत्रों की जांच रिटर्निंग अधिकारियों की अध्यक्षता में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के समक्ष की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी से अंशुल कुमार अग्रवाल, भाजपा असीम गोयल, बसपा से रविन्द्र सिंह, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से शरण पाल सचदेवा, निर्दलीय प्रत्याशी योगेश कुमार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जसबीर सिंह, निर्दलीय निर्मल सिंह, राजेश पाहुजा, जननायक जनता पार्टी से हरपाल सिंह व निर्दलीय निर्मल सिंह के नामांकन पत्र स्वीकार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

छावनी से दो प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, अब 8 मैदान में
अंबाला छावनी के नामांकन पत्रों में 8 नामांकन स्वीकार कर लिए गए हैं, जबकि 2 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हुए हैं। स्वीकार किये गये नामांकन प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से अनिल विज, इंडियन नेशनल लोकदल से ओंकार सिंह, बहुजन समाज पार्टी से राजेश कुमार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से वेनू सिंगला, जननायक जनता पार्टी से गुरपाल सिंह, भारतीय जन सम्मान पार्टी से लतिका, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से शैलेन्द्र कुमार व निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा शामिल हैं। संजीव व हरविन्द्र चीमा के नामांकन रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन

मुलाना में भी 8 मैदान में, 3 रद्द
मुलाना विधानसभा क्षेत्र में नोमिनेशन प्रक्रिया के तहत प्राप्त हुए नामांकन पत्रों में से 8 नामांकन पत्र स्वीकार किए गए हैं, जबकि 3 नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं। स्वीकार किए गए नामांकन प्रत्याशियों में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी से दया रानी, बहुजन समाज पार्टी से कृष्णदास, भारतीय जनता पार्टी से राजबीर सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से वरूण चौधरी, जेजेपी से अमर नाथ बग्गन, निर्दलीय उम्मीदवार सूरज भान, अनिल कुमार व मेवादास शामिल हैं। अस्वीकार प्रत्याशियों में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से मदन लाल व कवरिंग प्रत्याशी सीमा रानी और करनैल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed