फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police will search for kohli family's third women

कोहली परिवार की तीसरी कामवाली को तलाशेगी पुलिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Police will search for kohli family's third women
कोहली परिवार की तीसरी कामवाली को तलाशेगी पुलिस, दो परिवार के साथ हो चुकी हैं होम क्वारंटीन - माई सिटी रिपोर्टर अंबाला। कोरोना से मौत का शिकार हुए 67 वर्षीय हरजीत सिंह कोहली के घर में काम करने वाली तीसरी महिला को अब पुलिस तलाश करेगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोहली के घर में काम करने वाले दो महिलाओं को तलाशकर परिवार के साथ होम क्वारंटीन कर चुके हैं। पर तीसरी कामवाली का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कोहली के बेटे चेतन सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाने के बाद अब पुलिस ने लापता कामवाली को तलाशने की जिम्मेदारी पुलिस को दी है। वह परिवार के साथ पड़ोसियों के लिए भी बड़ा खतरा है। --------------------------------- दो महिलाओं को अफसर कर चुके हैं ट्रैक कैंट की टिंबर मार्केट के रहने वाले हरजीत सिंह कोहली की कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस की वजह से पीजीआई में मौत हो गई थी। मौत के बाद ही चिकित्सकों को उसके कोरोना पाॅजिटिव होने का पता चला था। इसके बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। इसके तुरंत बाद ही स्वास्थ्य अधिकारियों ने हरजीत सिंह के संपर्क में आए लोगों की ट्रेकिंग शुरू कर दी थी। ट्रेकिंग के दौरान ही अधिकारियों को कोहली के घर में तीन महिलाओं के काम करने का पता चला था। इनमें एक तो कृष्णा व दूसरी स्वीटी की मम्मी के तौर पर पहचान हो चुकी है। ये दोनों महिलाएं परिवार के साथ होम क्वारंटीन है।तीसरी कामवाली वंदना है। मिल के पीछे वाले एरिया में रहने वाली वंदना के बारे में कोहली के बेटे चेतन सिंह कोहली ने पूरी जानकारी देने से साफ मना कर दिया है। अब वंदना को तलाश करने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गई है। ----------------------------------- कोहली के बेटे के खिलाफ एफआईआर जांच में सहयोग न करने पर पुलिस ने हरजीत सिंह कोहली के बेटे चेतन सिंह कोहली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह के आग्रह पर पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है। सीएमओ का आरोप है कि अभी तक चेतन ने जांच में सहयोग नहीं किया है। न ही वह तीसरी कामवाली का सही पता बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed