फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police started checking campaign, found irregularities

Ambala News: पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, मिली अनियमितता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Police started checking campaign, found irregularities
अंबाला। जिला पुलिस के विशेष अभियान के तहत शनिवार देर रात्रि को अंबाला पुलिस ने जिलाभर में होटल, रेस्टोरेंट और बार पर छापेमारी की। इसमें उन्होंने वहां पर गैंबलिंग से लेकर हुक्का तक के मामलों को देखा। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस को अधिक सफलता नहीं मिली थी। मगर अंबाला शहर के कुर्लिस बार एंड रेस्टोरेंट पर चेकिंग ने सभी को हैरान करके रख दिया। यहां पर एएसपी दीपक कुमार के साथ थाना बलदेव नगर पुलिस भी एकाएक पहुंच गई। भारी पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने यहां सर्च किया। इसके साथ ही उन्होंने शराब आदि के मामलों की पड़ताल की। मगर अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस कार्रवाई में क्या तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के सूत्रों की मानें तो जिलाभर में हुई कार्रवाई से एक बात तो स्पष्ट है कि पुलिस को कई स्थानों पर अनियमितताएं मिली हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस पर आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की है।
विज्ञापन


महेश नगर में भी पुलिस ने भी की चेकिंग

महेश नगर थाना पुलिस भी कई होटलों में पहुंची। उन्होंने होटलों का रिकाॅर्ड देखा। इसके साथ ही जो लोग रुके हुए थे उनसे भी बात की और िरिकार्ड खंगाला। गौरतलब है कि पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों की तरफ से चेकिंग को लेकर निर्देश दिए गए थे। जिस पर सभी थानों का पुलिस बल अपने अपने प्रभारियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed