फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police saved the elderly from drowning, honored

Ambala News: बुजुर्ग को पुलिस ने डूबने से बचाया, सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 03:50 AM IST
विज्ञापन
Police saved the elderly from drowning, honored
अंबाला। नरवाना ब्रांच के पास सैर करते समय पैर फिसलकर गिरे एक बुजुर्ग को डायल 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल रोहताश ने डूबने से बचा लिया। प्राथमिक उपचार में बुजुर्ग ठीक है। दूसरी ओर इस बहादुरी के लिए एसपी ने जांबाज को सम्मानित किया।
विज्ञापन

गांव इस्माईलपुर के 58 वर्षीय अमरजीत सुबह सैर करने के लिए मलौर हैड आए थे। जैसे ही वह शौच करने लगा तो पांव फिसल गया। इसके बाद लोगों ने नजदीक से गुजर रही डायल 112 की टीम को बुलाया। इसके इंचार्ज हेड कांस्टेबल रोहताश ने छलांग लगा दी। दूसरे साथियों ने बुजुर्ग को बाहर निकाला। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

नरवाना ब्रांच नहर में गिरे बुजुर्ग को बचाने वाले जांबाज हेड कांस्टेबल रोहतास को एसपी जश्नदीप रंधावा ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही डायल 112 की टीम में शामिल अन्य जवानों को भी प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed