{"_id":"61edc06ba4d3a310297d1e11","slug":"police-registered-a-case-against-two-for-illegal-mining-ambala-news-knl969171105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से किए जा रहे खनन को लेकर पुलिस ने दो कि खिलाफ किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से किए जा रहे खनन को लेकर पुलिस ने दो कि खिलाफ किया मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। स्क्रीनिंग प्लांट के मालिक द्वारा खेत के मालिक से मिलकर अवैध रूप से खनन करने के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना नारायणगढ़ में दर्ज कराई अपनी रिपोर्ट में अनिल कुमार खनन अधिकारी ने कहा है कि गत 15 जनवरी को वह गांव हमीदपुर में स्थित एक स्क्रीनिंग प्लांट पर निरीक्षण करने गए थे।
निरीक्षण के दौरान यह पाया कि स्क्रीनिंग प्लांट के पीछे स्थित एक खेत में अवैध खनन करके खनिज चोरी किया गया। अनिल कुमार के अनुसार पूछताछ करने पर पता चला कि यह अवैध खनन स्क्रीनिंग प्लांट के मालिक ने खेत मालिक के साथ मिलकर किया है। पुलिस ने स्क्रीनिंग प्लांट मालिक व खेत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ करदी है। इसी प्रकार गांव हमीपुर में ही एक एकड़ भूमि में अवैध खनन करने के मामले में जिला खनन अधिकारी अनिल कुमार की ओर खेत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। अनिल कुमार के अनुसार 15 जनवरी को ही उसने गांव हमीदपुर में एक एकड़ भूमि में लगभग 12 फुट गहराई तक अवैध खनन करके खनिज चोरी किया पाया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि यह अवैध खनन रघुबीर सिंह निवासी जिला यमुनानगर के गांव असगरपुर द्वारा खेत मालिक के साथ मिलकर किया गया है। पुलिस ने अनिल कुमार की शिकायत पर स्क्रीनिंग प्लांट मालिक व खेत मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।