Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Yagya is an integral part of our ancient culture: Swami Gyannath

यज्ञ हमारी प्राचीन संस्कृति का अभिन्न अंग : स्वामी ज्ञाननाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Yagya is an integral part of our ancient culture: Swami Gyannath
स्वामी ज्ञाननाथ यज्ञ कराते हुए। संस्था
गांव शाहपुर में सरपंच प्रतिनिधि प्रिंस सिंह के नेतृत्व में यज्ञ और रूहानी सत्संग का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गांव शाहपुर में सरपंच प्रतिनिधि प्रिंस सिंह के नेतृत्व में यज्ञ और रूहानी सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सतगुरु स्वामी ज्ञान नाथ महाराज ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की और श्रद्धालुओं को यज्ञ का महत्व बताया। स्वामी ज्ञाननाथ ने कहा कि यज्ञ हमारी प्राचीन संस्कृति का अभिन्न अंग है। हवन से वातावरण शुद्ध होने के साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि यज्ञ में आहुतियां डालने से कई प्रकार के रोगाणुओं से राहत मिलती है और शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक बल बढ़ता है। उन्होंने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना के साथ क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए सामूहिक आहुतियां डलवाईं। स्वामी ज्ञान नाथ ने कहा कि साधक को भीतर की ओर ऊंची उड़ान भरनी होगी। भौतिक शोरगुल से दूर रहकर अंतःकरण में गूंजने वाली दिव्य शब्दधुन को सुनना ही वास्तविक बहरा और गूंगा होना है, जिससे परमात्मा की झलक का प्रत्यक्ष अनुभव होता है। इस मौके पर ग्रामीणों ने स्वामी ज्ञान नाथ को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सतगुरु का अटूट भंडारा बरताया गया। इस मौके पर सरदारा राम, गुरदास, सेवादास, मोहित, पवन कुमार, साक्षी, सुदेश और गीता उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed