फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police recorded statements of four employees present on duty

Ambala News: पुलिस ने ड्यूटी पर मौजूद चारों मुलाजिमों के दर्ज किए बयान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Police recorded statements of four employees present on duty
अंबाला। सेंट्रल जेल से बंदी तरसेम की जगह हवालाती सुखदीप उर्फ सुक्खा को छोड़ने के मामले में बलदेव नगर पुलिस गंभीरता से जांच में जुट गई है। सोमवार को पुलिस ने उस समय ड्यूटी पर तैनात चारों मुलाजिमों को समन कर थाने में बुलाया और बयान दर्ज किए। साथ ही जेल से मंगवाई गई उस दिन की फुटेज व ऑडियो रिकॉर्डिंग को पुलिस खंगालेगी।
विज्ञापन

सभी तथ्यों की गहनता से जांच के बाद बलदेव नगर पुलिस अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंपेगी। तभी पता चल सकेगा कि आखिर यह एक लापरवाही थी या फिर सोची समझी साजिश। बता दें कि इस मामले में पहले ही जेल डीएसपी को चार्जशीट किया गया है और दो मुलाजिमों को भी निलंबन करने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि गृहमंत्री अनिल विज के दरबार में यह मामला पहुंचने के बाद जांच आईजी सिवास कविराज को जांच सौंपी गई है। बता दें कि पुलिस ने जेल से जिस पंजाब निवासी सुखदीप उर्फ सुक्खा को छोड़ा है उस पर स्नैचिंग व वसूली सहित कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed