{"_id":"66ca50f8cf91e953e60006c6","slug":"police-personnel-taught-code-of-conduct-ambala-news-c-36-1-amb1001-128543-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पुलिस कर्मियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पुलिस कर्मियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
विज्ञापन
अंबाला। आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक अंबाला द्वारा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की गोष्ठी बुलाई गई।
यह कार्य पुलिस अधीक्षक अंबाला सुरेंद्र सिंह भोरिया के निर्देशानुसार हुआ। गोष्ठी में विधानसभा चुनाव हेतु ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन भली प्रकार से करने के निर्देश दिए गए। सहायक पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान लगी आचार संहिता का उल्लंघन न हो।
कोई भी व्यक्ति आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर नियुक्त होने वाले पुलिस बल को भी विस्तृत जानकारी देते हुए ईमानदारी, सच्ची निष्ठा व निर्भीक होकर अपने कर्तव्य का पालन करते हुए निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के उचित दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति शराब, पैसा या अन्य किसी भी प्रकार के लालच से तथा अपनी दबंगई के बल पर वोट डलवाने का कार्य करता है तो उसके खिलाफ तुरंत उचित कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए। मतदान केंद्रों के पास अनावश्यक व्यक्तियों को दूर रखें व झगड़ालू किस्म के व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखें। मतदान करने उपरांत मतदाता को केंद्र से बाहर करें। संवाद