फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police is getting information about Venkat from the immigration department.

Ambala News: इमीग्रेशन विभाग से वेंकट की जानकारी निकलवा रही पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Police is getting information about Venkat from the immigration department.
अंबाला। हत्यारोपी वेंकट गर्ग के विदेश भागने की चर्चा है। मगर वह किस देश में भागा है इस पर अभी तक स्पष्टता नहीं है। गुरुग्राम में वेंकट ने एक फर्जी पासपोर्ट भी बनवाया था इसको लेकर एफआईआर भले ही गुरुग्राम में दर्ज हो गई हो। मगर पुलिस इस मामले में तफ्तीश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अब इमीग्रेशन विभाग से जानकारी निकाल रही है कि क्या वास्तव में ही वेंकट ने देश छोड़ दिया है। अगर छोड़ दिया है तो किस देश में भागा है। इसके साथ ही कहीं ऐसा तो नहीं है कि अपने नाम के पासपोर्ट पर किसी और को विदेश भगा दिया हो ताकि वह गुमराह कर सके। एसपी अंबाला सुरेंद्र सिंह भोरिया ने बताया कि जल्द ही यह पता चल जाएगा कि हत्यारोपी वेंकट कहां भाग गया है। उसको तलाश करने के लिए टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

तकनीकी सुबूत पर्याप्त मात्रा में जुटाए ः हरबिलास हत्याकांड में पुलिस अपराधियों पर सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सके इसके लिए तकनीकी सुबूतों को भी एकत्रित कर लिया है। अक्सर देखा जाता है कि आरोपी ऐसे चक्रव्यूह की रचना करते हैं कि सुबूतों के अभाव में बचकर निकल भी जाते हैं। मगर इस मामले में पुलिस के हाथ पर्याप्त मात्रा में तकनीकी सुबूत लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई उम्र के युवाओं को किया टारगेट ः पुलिस विभाग के जानकार बताते हैं कि वेंकट गर्ग पहले मोनू राणा गैंग से जुड़ा हुआ था। कुछ समय से मोनू राणा गैंग अभी शांत चल रहा है। वहीं वेंकट भी मोनू राणा गैंग से अलग होकर अपनी जीमन तैयार कर रहा था। वहीं उसके प्रतिद्वंदी गैंग पर वेंकट पर टकटकी लगाए बैठे थे। यही कारण था कि कुछ समय पहले नारायणगढ़ के एक निजी रेस्टोरेंट में वेंकट पर हमला कर उसकी टांगें तोड़ दी गईं थी।

इस मामले में सभी आरोपी जेल में हैं। जबकि एक आरोपी उत्तर प्रदेश का कुख्यात अपराधी विक्की बागपत फरार चल रहा था। उसने भी नारायणगढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सभी को चौंका दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed