फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police DAV players shine in national sports

Ambala News: राष्ट्रीय स्पोर्ट्स में छाए पुलिस डीएवी के खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Police DAV players shine in national sports
अंबाला सिटी। शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी राष्ट्रीय स्पोर्ट्स लड़के व लड़कियों के विजेताओं का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने बताया कि इस बार डीएवी राष्ट्रीय स्पोर्ट्स लड़कों और लड़कियों की प्रतियोगिता दिल्ली एनसीआर में आयोजित की गई। इसमें पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के 76 बच्चों ने 10 खेलों में भाग लिया और अधिकतर बच्चों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल के 26 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, दो खिलाड़ियों ने रजत पदक और 14 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते। कुल 42 पदक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

यह रहे प्रतियोगिता में विजेता
वूशु में नैंसी, रिया, आयशा, पायल, आस्था, मन्नत, स्नेहजाना, युवराज, पंकज, विक्षि, सिमरप्रीत, पवित ने स्वर्ण, लॉन टेनिस में अराध्या, ऐलिस, अनंता ने स्वर्ण, बॉक्सिंग में अनुराग, हरनूर ने स्वर्ण, स्किपिंग रोप में नैंसी, काकुल, निष्ठा ने स्वर्ण, स्किपिंग रोप में हर्षित ने रजत, स्किपिंग रोप में हितेश ने कांस्य, स्विमिंग में नयन अधिकारी ने रजत, क्रिकेट में खुशाल, अविन, आदित्य, अहम, हर्ष, नमन, जश्न ने कांस्य, एरोबिक्स में अभिनव तिवारी ने कांस्य, जिम्नास्टिक में मिष्टी, उपान्या, हर्ष, वंश, अक्ष ने स्वर्ण, जिम्नास्टिक में रावी, भूमिका, रमनीत, हर्ष ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed