{"_id":"61b3b8156ff51d643d6dcf90","slug":"police-cut-challans-for-vehicles-ignoring-traffic-rules-ambala-news-knl923634114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के पुलिस ने काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के पुलिस ने काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। ट्रैफिक पुलिस प्रशासन ट्विन सिटी में वाहन चालकों के कागजातों की जांच में जुटे हुए हैं। जिन वाहनों के कागजातों में या किसी अन्य प्रकार की खामियां पाई जा रही हैं। उनके चालान काटे जा रहे हैं।
बता दें कि कोविड-19 को मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस इन दिनों वाहन चालकों के मास्क न लगाए जाने को लेकर ज्यादा गंभीर दिखाई दे रही है। जिस वाहन चालक ने मास्क नहीं लगाया उसका चालान काटा जा रहा है। इस मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर जोंगिंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासनिक आदेशानुसार अंबाला सिटी व अंबाला कैंट में ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहन चालकों को रोककर सभी जरूरी कागजात, हेलमेट व मास्क आदि को चैक कर रहे हैं। खामियां पाए जाने पर तुरंत ऑनलाइन चालान काटा जा रहा है।
इसका भुगतान भी मौके पर ही करवाया जा रहा है। शुक्रवार को करीब 3 बजे तक कुल 52 चालान काटे गए हैं। जिसमें 18 चालान बिना मास्क, 6 चालान ओवर स्पीड, 17 चालान बिना नंबर, 15 चालान गलत दिशा से आ रहे वाहन चालकों के काटे गए। अंबाला सिटी के कपड़ा मार्केट में पुलिस चौकी नंबर दो के कर्मियों ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान काटे। चौकी इंचार्ज नवतेस सिंह ने बताया कि कोविड को देखते हुए प्रतिदिन कपड़ा मार्केट में बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में करीब 12 चालान बिना मास्क के काटे गए हैं। वहीं स्थानीय दुकानदारों को भी मास्क लगाने की हिदायतें दी जा चुकी हैं।